CSJMU Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के प्रेरणा एंव मार्गदर्शन में मीडिया में आज के दौर की आवश्यकता पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संचार कौशल, जिज्ञासा, जैसा खोजी दृष्टिकोण तथा आत्मविश्वास को विकसित करना था। ताकि विद्यार्थी मीडिया उद्योग की चुनौतियों के लिए स्वयं को परिपक्व कर आगे बढ़ सकें।
संचार कौशल आधारित कार्यशाला में पत्रकारिता प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं व्यवहारिक गतिविधियों में भाग लिया। इनमें ब्रेकिंग न्यूज तैयार करने के उपरांत प्रस्तुतीकरण, अभिनेता, राजनेता, समाचार एंकर अथवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की शैली में समाचार वाचन, और भविष्य की कल्पना आधारित लाइव रिपोर्टिंग जैसी रोचक गतिविधियों को शामिल किया गाया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल, भाषा पर पकड़ तथा त्वरित निर्णय क्षमता को प्रदर्शित किया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी टीवी प्रोडक्शन की बारीकियां
टीवी प्रोडक्शन विषय पर द्वितीय कार्यशाला में पत्रकारिता अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों ने टीवी न्यूज निर्माण के सभी चरणों का प्रायोगिक तौर पर अध्ययन किया दिल्ली की प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस श्वेता अरोरा ने छात्रों को टीवी न्यूज प्रोडक्शन की बारीकियों से परिचित करवाया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ0 दिवाकर अवस्थी ने कहा कि पत्रकारिता के छात्रों के सर्वांगीण विकास और कौशल विकास के लिए इस तरह की कार्यशालाएँ बहुत मददगार साबित होती है, इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन आगे भी किया जायेगा। टीवी प्रोडक्शन के कार्यशाला का संयोजन डॉ. ओमशंकर गुप्ता एवं सागर कनौजिया ने किया। डॉ. ओमशंकर गुप्ता ने कहा कि टीवी पत्रकार बनने के लिए प्रायोगिक कार्यो से ही तकनीकी कुशलता आती है।
संचार कौशल आधारित कार्यशाला का संयोजन डॉ होइमावती तालुकदार एवं शोध छात्रा मुक्ति गुप्ता ने किया। डॉ होइमावती तालुकदार ने कहा कि मीडिया में छात्रों को अलग अलग भूमिकाएं निभाना आना जरुरी है। मीडिया में करियर बनाने के लिए संचार कौशल आवश्यक कड़ी है।
समाप्त……..
ये भी पढ़ेःस्वयंभु है, द्वादश ज्योतिर्लिंग

