Chaitra Shukl Navami 2026 : ‘जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है, अभी जी भर के देखा नही है’ और ‘जब से लिया है नाम तेरा, जुड़ गये तार से तार’ दिनांक 27 मार्च दिन शुक्रवार को चैत्र शुक्ल नवमी (रामनवमी) के पावन पर्व संपूर्ण देश में धूमधाम से मनाया गया । कानपुर शहर में कामला नगर स्थित जे.के. मंदिर परिसर प्रभु श्रीराम और श्रीराधा कृष्ण के भजनों से गूंज उठा।

यहाँ रामनवमी के अवसर पर दोपहर के समय शहरवासियों के लिये कार्यक्रम अन्नदान का आयोजन किया गया।

जिसके उपरान्त सायंकाल के समय भक्तिपूर्ण वातावरण में भक्तों ने भगवान की सवारी में रंग बिरंगे फूलों से सजे रथ पर सवार सुन्दर वस्त्र और भव्य श्रंगार किये हुये श्रीराधाकृष्ण की मनोहरी सूरत के दर्शन करने के उपरांत मनमोहक भजनों के साथ महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीराम और श्रीराधा कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन दिन जे.के. मंदिर परिसर के गुरुकुल में वेदों की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों ने यहां स्थित गौशाला की श्रीकृष्ण की अत्यंत प्रिय गायों को भी मनोभाव से तल्लीन होकर अपने हाथों से भोजन कराते दिखे।
कार्यक्रम के इस भक्तिमय अवसर पर समस्त भक्तगण, अधिकारीगण एंव कर्मचारीगण मौजूद रहे।
….समाप्त………

