Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में डीएम पद का कार्यभार डॉ अंकुर लाठर ने 20 अप्रैल दिन सोमवार को संभाल लिया है। 2016 बैच की आईएस अधिकारी डॉ. लठार इससे पहले बुलंदशहर के खुर्जा में विकास प्राधिकारी के तौर पर पदस्थ थी। इन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईएस की परीक्षा में 77वीं रैंक से सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया। चिकित्सा के क्षेत्र से प्रशासनिक पद पर तैनाती डॉ. लठार के लिये बेहद गौरवशाली उपलब्धि है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डाँ. अंकुर लठार फर्रुखाबाद में तैनाती के बाद चिकित्सा, कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार के अलावा आम जनता के हितो से सबंधित अन्य मामलों के निपटारों में तेजी आने की संभावना साफ देखी जा रही है। इनसे पहले पद पर तैनात आशुतोष कुमार द्विवेदी के कार्यकाल में फर्रुखाबाद के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार किये हुये था।
कुछ मामले ऐसे थे जिससे त्रस्त आम जनता की शिकायते लगातार सीएम योगी तक पहुँचने के बाद शासन द्वारा आशुतोष कुमार द्विवेदी के तबादले की कार्यवाही शुरु हो गई और उनका तबादला सुनिश्चित हो गया। डॉ लठार के डीएम पद पर पदस्थ होने के बाद फर्रुखाबाद की आम जनता काफी प्रसन्नता का अनुभव कर रही है। सबकी आँखों में उम्मीद की किरण जागी है कि उसके साथ न्याय होगा और वर्षो से निलंम्बित पड़े मामलों का निवारण तत्परता के साथ हो सकेगा।
…समाप्त….

