Crime News: कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसमें 19 वर्षीय आरोपी आर्यन शर्मा ने बुजुर्ग महिला के घर की रेकी करने के बाद 23 अप्रैल को छत पर ड्रोन गिरने की बात बोल कर महिला के घर में घुसकर लूट और महिला की गला घोट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
जिस समय यह वारदात हुई उस समय महिला के पति हरेन्द्र सिंह दवा लेने के लिये घर से बाहर गये हुये थे। तभी घात लगाये बैठा आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने लूट के समान और पैसों के साथ 48 घंटों के भीतर 25 अप्रैल दिन शनिवार धर दबोचा और जेल में डाल दिया है। हत्या और लूट के जघन्य अपराधिक मामले के लिये अपराधी पर धारा 392, 394 और 397 एंव अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी।
…समाप्त…..
ये भी पढ़ेः इंटर के बाद कोर्स चयन में बरतें सावधानी
