UP News: उत्तर प्रदेश के लालपुर क्षेत्र हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर 2024 से बनाया जा रहा करोड़ों की लगात का निर्माणाधीन पुल गिरने से बेहद दर्दनाक दुर्घटना घटित हो गई। दिनांक 29 मई दिन शुक्रवार को देर रात 2 बजे तेज आंधी तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। जिसके कारण पुल के नीचे सो रहे 6 मजदूरों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत होने से हड़कंप मच गया। हादसे में कई मजदूर घायल हो गये जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुल निर्माण कार्यो में लगे अफसरों की गैर जिम्मेदारना हरकत को देखते हुये इस भयावह घटना के बाद सहायक अभियंता गजेन्द्र कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।
इस हादसे को बेहद दुखद घटना बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने अपनी गहरी संवेदनायें व्यक्त की। साथ ही बचाव एंव सुरक्षा के कार्यो के लिये अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये मृतको के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
समाप्त……

