CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने दिनांक 5 जून दिन गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ विषयक संगोष्ठी में सम्मिलित हुए। इस खास अवसर पर विश्व बैंक के सहयोग से रुपये 2,741 करोड़ लागत की भारत की प्रथम एयरशेड आधारित ‘उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना’ का शुभारंभ किया गया। और विश्व बैंक और उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना प्राधिकरण (UPCAMP) के मध्य MoU संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के ‘लोगो’ एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शुभंकर का अनावरण किया, उत्तर प्रदेश वेटलैंड्स इन्फॉर्मेशन पोर्टल का लोकार्पण तथा उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों के डॉकेट एवं बुकलेट का विमोचन किया गया। पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा वेटलैंड्स के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
समाप्त………

