Vidhan Sabha Chunav Result 2026: असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल और पुडुचेरी की 824 सीटों के लिये 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में कराये गये थे। जिनके परिणामों की घोषणा 4 मई दिन सोमवार को कर दी गई। इन चुनावों में कमल के रंग में रंग गया बंगाल और दीदी वोटों से हो गई कंगाल। पाँच राज्यों में पश्चिम बंगाल को 148, असम 64, तमिलनाडू 118, केरल 71, और पुडुचेरी 16 बहुमत की जरुरत थी।
पिछली बार की तुलना में इस बार चुनावों में काफी उलटफेऱ देखने के साथ मतदान प्रतिशत में भी कई गुना ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इन सभी राज्यों में 75 से 95 प्रतिशत के मध्य मतदान डाले गये है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की हुई ऐतिहासिक जीत
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज कराते हुये 208 सीटों पर जीत का परचम लहराया। असम में बीजेपी 102 सीटें प्राप्त कर सबसे आगे रही जबकि काग्रेंस 21 सीटों पर ही ठहर गयी। पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई और 18 सीटें हासिल की कांग्रेस केवल 6 सीटों में सिमट कर रह गयी।
केरल में एलडीएफ आगे रही तो तमिलनाडू में डीएमके ने 74 सीटों पर कब्जा किया। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की 15 वर्ष पुरानी सरकार को शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से हराकर बीजेपी को शिखर पर पहुँचा दिया। केरल में कांग्रेस ने गठबंधन को हराया और 10 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।
…समाप्त……..
ये भी पढ़ेः 4 धाम की यात्रा के लिये लगा, श्रद्धालुओं का ताता

