UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक नाबालिक बेटा ही अपनी माँ का दुश्मन बन बैठा। कानपुर के रावतपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 35 वर्षीय महिला उर्मिला की उसके बेटे ने दुप्पट्टे से गला घोट कर हत्या कर शव को बैड के अदंर छिपा दिया। प्राप्त जानकरी के अनुसार यह घटना 23 जून दिन मंगलवार को दोपहर के समय घटित हुई थी।
बड़े बेटे से महिला की हुई थी, झड़प
महिला अपने पहले पति की 14 साल पहले हुई मृत्यु के बाद अपने 15 वर्ष और 17 वर्षीय बेटों के साथ मार्केटिंग का कार्य करने वाले दूसरे पति अंजन सिंह के साथ रहती थी। घटना वाले दिन महिला का छोटा बेटा स्कूल गया था। जबकि बड़ा बेटा घर पर अकेले था। इसी दौरान महिला का अपने बड़े बेटे जो कि 12 वीं का छात्र था उससे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वह बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसके बेटे ने उसका दुप्पट्टे से गला घोट कर उसे बैड के अदंर छिपा दिया।
महिला ने दूसरे पति अंजन सिंह और दो बेटों के साथ रहती थी
जब महिला का छोटा बेटा स्कूल से आया तब उसने अपनी माँ को आवाज दी जब कई बार आवाज देने पर माँ ने नही सुना। वह जब बैड के पास गया तो उसने देखा की माँ का दुपट्टा बैड से बाहर लटक रहा है। जब उसने बैड खोला तो उसकी माँ की सासें तेजी से चल रही थी। और जब महिला को बैड से अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
समाप्त……..
ये भी पढ़ेः काकादेव कोचिंग मंडी में पसरा सन्नाटा

