Crime News: 8 मई दिन शुक्रवार को कानपुर नगर के शिवाला क्षेत्र अतर्गत सिरकी मोहाल निवासी 42 वर्षीय होजरी व्यवसायी विजय चौरसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मृतक विजय के परिवारिक सदस्यों नें रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाते हुये इंसाफ की मांग की है। जिसके बाद से पुलिस की टीमें हत्या का कारण पता करने के लिये जाँच पड़ताल में लगी हुई है।मृतक के भाई अजय ने पत्रकारों को बताया अनुसार शाम के समय विजय के मोबाइल पर मकान दिखाने की बात को लेकर रेस्त्रा संचालक विशाल गुप्ता का फोन आया था। जिसके बाद विजय घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकल गये।
फरार रेस्टोरेंट संचालक की पुलिस कर रही है, तलाश
करीब रात 8 बजे उनके पास फोन आया और उन्हें बताया गया कि सवाई सिंह के हाते के एक मकान में विजय गंभीर स्थिति में गिरे पड़े है। जब परिजन सवाई सिंह हाते के उस मकान में पहुँचे तो पाया कि विजय जमीन पर मृत हालत में पड़े है और उनके सिर से खून बह रहा है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मृतक विजय के भाई अजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के उपरांत फरार रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता की तलाश शुरु कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों के बारे में जानकरी स्पष्ट हो सकेगी।
..समाप्त….
ये भी पढ़ेः राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


1 Comment
Pingback: राजस्थान रॉयल्स से 77 रनों से जीती, गुजरात टाइटंस - anantpratigyakhabar.com