Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण
    • Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन
    • Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी
    • Devki –Vasudev Vivah: गूंजी थी शहनाई, भविष्यवाणी से बदल गया काल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Friday, September 11
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » Terms of Services » CSJMU Kanpur : छत्रपति शाहू जी महाराज की मनायी गई 152 जयंती

    CSJMU Kanpur : छत्रपति शाहू जी महाराज की मनायी गई 152 जयंती

    CSJMU Kanpur
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreJune 27, 2026 देश 1 Comment3 Mins Read
    CSJMU Kanpur....
    CSJMU Kanpur....
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CSJMU Kanpur : दिनांक 26 जून दिन शुक्रवार को सीएसजेएमयू कानपुर में राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की 152वीं जयंती का आयोजन वि.वि. के सीनेट हॉल धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वि.वि वाटिका में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक  प्रति कुलपति , कुलसचिव , महाविद्यालय विकास परिषद के अध्यक्ष एवं स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ के निदेशक द्वारा वृक्ष लगाये गये।

    मराठी गीत “नाही पुण्याची मोजणी” ने अतिथियों को किया प्रफुल्लित

    कार्यक्रम में डॉ. आर्जव जैन द्वारा “नाही पुण्याची मोजणी” मराठी गीत की सुन्दर प्रस्तुति ने अतिथियों को प्रफुल्लित कर दिया। स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ के निदेशक डॉ. अमित कुमार ने अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत करते हुये कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज का जीवन सामाजिक न्याय, समता और मानवीय गरिमा के उच्च आदर्शो का प्रतीक है।

    मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने अपना उद्बोधन वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से दिया

    इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, केशव प्रसाद मौर्य ने अपना उद्बोधन वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से प्रस्तुत करते हुये  कहा कि वर्तमान शासन छत्रपति शाहू जी की गरिमामयी विरासत को आगे बढ़ाने के लिये कार्यशील है और विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयासरत् है। मात्र 12 वर्षों में देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के दलदल से बाहर निकाला गया है। और शासन को जनसेवा और लोककल्याण का माध्यम बनाया है।

    मुखपत्र ऑर्गनाइज़र के मुख्य संपादक प्रफुल्ल केतकर ने छत्रपति शाहू जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइज़र के मुख्य संपादक प्रफुल्ल केतकर ने छत्रपति शाहू जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इन्होंने बताया कि छत्रपति शाहू जी को मात्र जाति व्यवस्था के प्रतिरोध तक सीमित न किया जाए बल्कि उनके व्यक्तित्व के अन्य आयामों पर समग्रता से चिंतन किया जाना चाहिये। ‘राजर्षि’ के महान् भारतीय आदर्श को छत्रपति शाहू जी किस प्रकार चरितार्थ करते थे, इसकी उन्होंने व्याख्या की। संपादक प्रफुल्ल केतकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्रपति शाहू जी पर शोध अभी तक बहुत कम हो सका है और उन पर अधिक शोध की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया। प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी जी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें समग्र विकास द्वारा छत्रपति शाहू जी की गौरवमयी विरासत को जीवित रखना होगा और इसमें कानपुर की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि शाहू जी को ‘राजर्षि’ की उपाधि कानपुर में ही दी गई थी।

    आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संदीप कुमार सिंह ने छत्रपति शाहू जी के विशाल जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान में योगदान देने का आवाहन किया। कुलसचिव श्री राकेश कुमार मिश्रा जी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि छत्रपति शाहू जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति को भी अपना परिवार का हिस्सा माना।

    डॉ. श्रीप्रकाश ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम में प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी (निदेशक, महाविद्यालय विकास), परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, समेत विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण कर्मचारीगण एंव विद्यार्थी मौजूद रहे।

    …समाप्त………..

    ये भी पढे़ः अतिप्रिय है, श्रीहरि को एकादशी त्योहार

    Csjmu Kanpur India Kanpur Nagar UP
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Weather: 40 डिग्री पर दिनभर तपन के बाद हुई बारिश - anantpratigyakhabar.com

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी

    September 5, 2026

    डिजिटलीकरण के दौर में हिन्दी है, संपूर्ण जनमत की भाषाः

    January 10, 2026

    स्ट्रेस समस्या समाधान हेतु सीबीएसई स्कूलों में होगें, काउंसलर नियुक्त

    January 26, 2026

    बडे़ मंगल पर भण्डारे और शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

    May 13, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    September 7, 2026
    Latest Posts

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Recent Posts
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    September 7, 2026
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.