Vitamin A: आंखों और इम्यूनिटी के लिये सबसे जरूरी विटामिन्स में से विटामिन A शरीर के लिए बेहद जरूरी वसा में घुलनशील विटामिन है। इसे “आंखों का विटामिन” भी कहते है। रेटिनॉल जो मांसाहारी भोजन में और बीटा-कैरोटीन फल-सब्जियों आदि में दो रूपों में पाया जाता है।
आंखों की रोशनी के लिये लाभदायक विटामिन A
विटामिन A रेटिना में रॉड सेल्स बनाता है जिससे रात में कम रोशनी में भी देखने में मदद मिलती है। इसकी कमी से रतौंधी की बीमारी होती है।इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। त्वचा और श्लेष्म झिल्ली को मजबूत करके बैक्टीरिया-वायरस आदि से बचाव करता है।
त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करके मुंहासे, रूखी त्वचा को चमकदार बनाने के साथ बालों के लिये भी फायदेमंद है। विटामिन A बच्चों की ग्रोथ और हड्डियों के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
आम, टमाटर है, विटामिन A के बेहतरीन स्त्रोत
गाजर, पालक, शकरकंद, आम, पपीता, टमाटर, दूध, दही, अंडे की जर्दी, मछली का तेल और कलेजी विटामिन A के बेहतरीन स्रोत हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है।
विटामिन A की कमी से रतौंधी, आंखों का सूखापन, बार-बार संक्रमण होना, त्वचा का रूखा होना और बच्चों की ग्रोथ रुकना आदि शामिल है।
नोटः विटामिन A की अधिकता भी शरीर के लिये हानिकारक हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से इससे सबंधित दवाओं का सेवन करें। संतुलित आहार और फल शरीर में विटामिन A की पूर्ति सबसे अच्छा विकल्प है।
..समाप्त…..
ये भी पढ़ेः CSJMU Kanpur: सीएसजेएमयू मे 41 वां दीक्षांत समारोह 9 जुलाई को

