Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन में राखी केवल एक धागा नहीं यह भाई बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का प्रतीक अटूट बंधन है। रक्षाबंधन पर हर वर्ष राखियों का ट्रेंड बदल जाता है। इस वर्ष भी यूनिक और ट्रेंडी लुक की राखियां बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी। इसमें सोने, चांदी और डायमंड की राखियों समेत साधारण राखियां भी शामिल रही जिसमें चांदी की राखी 1000 रुपये से 3000 तक कीमत की महाकाल, त्रिशूल, स्वास्तिक और ओम डिजाइन की राखियां बहनों द्वारा अपने भाइयों के लिये खूब पसंद की गई।
इस वर्ष के रक्षाबंधन में सोने के दाम भले ही आसमान को छू रहे हो लेकिन सोने और डायमंड की राखियों की भी अधिक डिमांड रही। यदि सोने और डायमंड की राखियों की डिजाइन की बात की जाय तो इनकी डिजाइनों में माता लक्ष्मी की प्रतिमा, गणेश जी, फूल और स्वास्तिक बने सुंदर डिजाइनों की राखियां बाजार में देखने को मिली।

इविल आई का भी रहा खूब ट्रेंड
इसके अलावा साधारण राखियों में भाइयों को बुरी नजर से बचाने वाली नीले रंग की इविल आई राखी का खूब ट्रेंड दिखाई दिया। रुद्राक्ष और मोतियों के साथ मेटल के प्रयोग से बनाई गई यह राखी बहनों को खूब पसंद आई। भाइयों के नाम वाली राखियां भी बहनों को खूब लुभाई जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। और कम से कम रेंज में बनकर तैयार हो जाती है।
रुद्राक्ष, चंदन और तुलसी की राखियों का भी रहा क्रेज
धार्मिक राखियों में चंदन, रुद्राक्ष और तुलसी की राखी, लेदर, स्टील और थ्रेड में बने ब्रेसलेट स्टाइल राखी में कड़ा स्टाइल, लावा बीड्स और स्टेनलेस स्टील डिजाइन मार्डन स्टाइल की राखी, छोटे भाई भतीजों के लिये कार्टून राखी, घुंघरू और जरकन मोतियों से सजी राजस्थानी कढ़ाई वाली भाभियों के लिए लुम्बा राखी, क्रोशिया और धागों का इस्तेमाल करके बनाई गयी राखियों के साथ इको-फ्रेंडली सीड राखी का भी खूब क्रेज रहा। जिन्हें रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की।
ये भी पढे़ः शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश बनी मुसीबत

