Close Menu
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Home
  • देश
  • धर्म और अध्यात्म
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • खेल अपडेट
  • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
  • नई खबर
  • और खबर
Facebook X (Twitter) Instagram
ब्रेकिंग न्यूजः
  • Chhath Puja 2026: 36 घंटे के व्रत उपरांत डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य
  • Children’s Day 2026: चाचा नेहरू को बच्चों में दिखाई देता था देश का भविष्य
  • Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व
  • Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह
  • Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व
  • Black Butterfly: Papilio और Euploea प्रजाति की काली तितली बनी रहस्यमयी
  • Kanpur: सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से
  • Kanpur Train Haadsa: चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी हादसा टला
Facebook X (Twitter) Instagram
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Home
  • देश
  • धर्म और अध्यात्म
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • खेल अपडेट
  • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
  • नई खबर
  • और खबर
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
देश

Children’s Day 2026: चाचा नेहरू को बच्चों में दिखाई देता था देश का भविष्य

Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबरBy Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबरNovember 14, 2026Updated:November 14, 2026No Comments2 Mins Read
Children's Day 2026(AI Generated Image)
Children's Day 2026(AI Generated Image)

Children’s Day 2026: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे अत्यंत प्रिय थे और वे बच्चों में ही देश का भविष्य देखते थे। इसी स्नेह के कारण उन्हें ‘चाचा नेहरू’ भी कहा जाता है। पंडित नेहरू न सिर्फ भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, बल्कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध वकील भी थे। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील थे।

नेहरू जी की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई। 15 वर्ष की आयु में वे उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चले गए और लंदन से एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर 1912 में भारत लौटकर वकालत शुरू की थी।

नेहरू जी ने महात्मा गांधी को माना अपना गुरु

महात्मा गांधी से लखनऊ अधिवेशन में पहली मुलाकात के बाद नेहरू जी ने उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मान लिया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का निश्चय किया। 1919 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य बनकर स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान दिया।

1947 में देश की आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखते हुए आईआईटी, एम्स और इसरो जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों की स्थापना की, जिसने देश को विकास की नई दशा और दिशा दी।

जवाहर था बचपन का नाम

कहा जाता है कि उनके पिता उन्हें प्यार से ‘जवाहर’ कहकर बुलाते थे। 27 मई 1964 को देश के इस कर्मठ नेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही हर साल 14 नवंबर को उनका जन्मदिन पूरे देश में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

बाल दिवस बच्चों और उनके अधिकारों को समर्पित दिन है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य बनेंगे। इसी भावना के साथ आज पूरे देश में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कानपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों समेत देश भर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाया।

ये भी पढ़ेः Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व

Children's Day 2026: India Kanpur Nagar UP
Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Website

https://anantpratigyakhabar.com With over 14+ years of experience in journalism, Anant Pratigya Khabar (Digital Media Website) is led by its Miss Preeti Rathore. She holds an MJMC, M.Sc. (Zoology), M.A. (Economics, Political Science, Hindi), B.Ed., and LL.B. from C.S.J.M. University, Kanpur.(अंनत है प्रतिज्ञा हमारी, जन-जन तक पहुँचे सत्य और स्पष्ट जानकारी)

Related Posts

Chhath Puja 2026: 36 घंटे के व्रत उपरांत डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य

November 15, 2026

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व

November 13, 2026

Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह

November 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

नई खबर
  • Chhath Puja 2026: 36 घंटे के व्रत उपरांत डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य November 15, 2026
  • Children’s Day 2026: चाचा नेहरू को बच्चों में दिखाई देता था देश का भविष्य November 14, 2026
  • Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व November 13, 2026
  • Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह November 13, 2026
  • Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • About Us
  • Privacy Policy
© 2026 Anantpratigya खबर - All Rights Reserved | Owner - Preeti Rathore.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.