Union Budget 2026:इस सत्र के बजट ने सभी प्रकार के कैंसर और शुगर ग्रसित लोगों को बड़ी राहत देते हुये Venetoclax, Certitinib, Brigatinib Darolutamide, Toripalimab, Serplulimab,Tislelizumab, Inotuzumab ozogamicin, Ponatinib, Ibrutinib, Dabrafenib, Ipilimumab, Tremelimumab, Talycabtagene Autoleucel, Abemaciclib, Ribociclib आदि 17 दवाओं पर टैक्स छूट देने का ठोस कदम उठाया है। इससे पीड़ित व्यक्तियों को महंगें खर्च का बोझ नही उठाना पड़ेगा। क्योंकि इन रोगों में लम्बे समय तक दवाओं का इस्तेमाल के कारण काफी मंहगें इलाज से गुजरना पड़ता है। जो सामान्य व्यक्ति के लिये असंभव हो जाता है। ऐसे व्यक्तियों को दवाओं के सस्ते होने से आर्थिक राहत मिलेगी। इसमें आधुनिक कैंसर ट्रीटमेंट इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी भी शामिल है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के लिये और भी ऐसी दवायें है जो अत्यधिक महंगी है। लेकिन इन 17 दवाओं की टैक्स कम होने से व्यक्ति की जेब पर भार कम पड़ेगा।

जबकि स्वास्थ्य के लिये हानिकारक पान मसाला सिगरेट और शराब के प्रेमियों के लिये अपने शौक बरकरार रखने के लिये जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि इस बजट में सिगरेट शराब को मंहगा किया गया है।

