Kanpur News: दिनांक 14 अप्रैल दिन मंगलवार को संपूर्ण विश्व में भारत के सबसे बड़े लिखित संविधान के रचयिता बाबासाहेब का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर कानपुर में जगह- जगह स्थित बाबासाहेब की प्रतिमाओं पर फूल माला अर्पण कर श्रद्धाजंलि दी गयी और रैलियां निकाली गयी। कानपुर में स्थित फूलबाग के अतिरिक्त शहर के कई स्थानों पर बाबासाहेब के जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में राहगीरों को शर्बत वितरण करने के साथ रैली भी निकाली गयी। इन विशाल रैलियों में सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी। और बाबासाहेब द्वारा देश के दलित वर्ग, महिलाओं और श्रमिकों को सम्मान से जीने और समान अधिकार देने के लिये किये गये महान् प्रयासो की सराहना करते हुये बाबासाहेब को याद किया।
….समाप्त……….
ये भी पढ़ेः स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे, बाबासाहेब

