Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

    May 31, 2026

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    May 30, 2026

    UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व
    • हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन
    • UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
    • हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिहं की अग्रिम जमानत की रद्द
    • तमिलनाडु के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात
    • गर्मी में शिफॉन फैब्रिक देता है, चार्मिंग और गॉर्जियस लुक
    • Weather News: भीषण गर्मी के बाद आंधी तूफान का अलर्ट जारी
    • Kanpur News: बाइक भिड़ंत का विवाद और सड़क पर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Monday, June 1
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » पार्वती जी के क्रोध से प्रकटी महाकाली, माँ दुर्गा का सातवां रुप है, कालरात्री

    पार्वती जी के क्रोध से प्रकटी महाकाली, माँ दुर्गा का सातवां रुप है, कालरात्री

    Chaitra Navratri 2026
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026 देश No Comments2 Mins Read
    Chaitra Navratri 2026 (Mahakali)
    Chaitra Navratri 2026 (Mahakali)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chaitra Navratri 2026: नवरात्री के सातवें दिन माँ कालरात्री की पूजा की जाती है, माँ दुर्गा का सातवां रुप  दुखों और दैत्यों का नाश करने वाला अपने भक्तों की रक्षक माँ कालरात्री का रुप अत्यंत विकराल है। माता काली और कालरात्री देवी दोनों अलग- अलग रुप है।  महाकाली देवी पार्वती जी के उग्र रुप माता कौशिकी के क्रोध से चण्ड मुण्ड के वध करने के लिये प्रकट हुई थी। जब चण्ड मुण्ड राक्षस ने माता कौशिकी का वध करना चाहा तब उन्होंने अपनी भौहों से महाकाली को प्रकट किया था। महाकाली चण्ड मुण्ड का वध कर चामुंडा बनी और चण्ड मुण्ड राक्षस का गला काट कर माता कौशिकी के समक्ष पेश किया।

    Mahakali.
    Mahakali.

    दस विद्याओं में परागंत महाकाली, दक्षिणाकाली, श्मशान काली, भद्रकाली और चामुंडा आदि  रुपों के साथ क्रोधित रुप में भगवान शिव के ऊपर अपने चरण कमल रखकर विराजित है। महाकाली गले में मुण्डों की माला और अपनी चार भुजाओं में चण्ड मुण्ड राक्षस का कटा सिर, खप्पर, तलवार और त्रिशुल धारण किये है महाकाली की आठ और दस भुजाओं वाला रुप उनके उग्र रुप को प्रदर्शित कर रहा होता है।

    Maa Kalratri
    Maa Kalratri

    जबकि कालरात्री नौ दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, महागौरी और सिद्धिदात्री में से एक रुप है। माँ कालरात्री गले में विधुत उत्पन्न करने वाली माला धारण किये  है। इनका वर्ण अमावस की रात्री की तरह प्रतीत होता है। गधे पर विराजित इनका उग्र रुप केवल दुष्ट और दैत्यों के विनाश के लिये है इस लिये इन्हें शुंभकरी भी कहा जाता है। माँ भक्तों को भय, नकरात्मक शक्तियों से मुक्ति देकर साहस, बल सुख समृद्धि प्रदान करती है।

    भक्तगण नवरात्री के सातवें दिन कालरात्री के साथ महाकाली का पूजन करते है। इस दिन मध्यरात्री की पूजन विशेष फलदायी मानी जाती है। माँ को गुड़हल का पुष्प, रोली, अक्षत, कुमकुम आदि चढ़ाकर, गुड़ की मिठाई का भोग लगाने से देवी अत्यंत प्रसन्न होती है और भक्तों को मनोवांछित फल देकर रोग, दोष शत्रुओं से मुक्ति देती है।

    .…..समाप्त……….

    (भक्तगण इस लेख में लिखित बातों को अपने मनोभावों के अनुसार ग्रहण करें) 

     

    Chaitra Navratri 2026 India Maa Kalratri Mahakali
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिहं की अग्रिम जमानत की रद्द

    तमिलनाडु के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात

    गर्मी में शिफॉन फैब्रिक देता है, चार्मिंग और गॉर्जियस लुक

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    ओलंपिक प्रतिभागी को 10 लाख की धनराशि देती है, उ0प्र0 सरकारः

    January 16, 2026

    वेंलेनटाइन डे वीकः प्रियजनों से गले मिलकर रह सकते है, स्वस्थ

    February 12, 2026

    माँ कत्यायनी देती है,मनचाहा वर

    March 24, 2026

    फर्जी डिग्री मामले में सीएसजेएमयू के बाबूओं का मांगा गया विवरण

    February 25, 2026
    Latest Posts

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    May 30, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.