International Yoga Day: योग को स्वस्थ रहने के लिये जरुरी होने के साथ आध्यात्मिकता के भाव को जाग्रत करने के लिये प्रमुख साधन के रुप में भी माना जाता है। प्राचीन काल से ही ऋषि मुनि योग तपस्या के द्वारा ही ईश्वरीय ज्ञान को प्राप्त करते थे। सितम्बर 2014 को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाये जाने का प्रस्ताव रखा था।
जिसके पारित होने के बाद 21 जून 2014 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। 21 जून 2026 दिन रविवार को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संपूर्ण विश्व के सभी उम्र के लोगों ने स्वस्थ जीवन का संकल्प लेते हुये योग किया।

मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने झांसी में किया योग
उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर में योग दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थानों सप्ताहिक कार्यक्रमों का भी आयोजित हुये इन कार्यक्रमों में योग को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया। जिससे सभी उम्र और स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे लोग भी योग में हिस्सा लेकर स्वंय को स्वस्थ रख सके और समान्य लोगों की तरह जीवनयापन कर सकें।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम योगा किया।

सीएजेएम कानपुर में “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर आधारित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहाँ पर योग कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ की गयी। वहीं शहर के ग्रीन पार्क, स्टेडियम के अलावा मालरोड स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने पार्क कम्पनी बाग समेत अन्य पार्को में शहरवासियों ने सामूहिक योग में हिस्सा लेकर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाया।
समाप्त…….
Father’s Day: पिता से लगता है, सारा जहान् अपना

