Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

    May 31, 2026

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    May 30, 2026

    UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व
    • हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन
    • UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
    • हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिहं की अग्रिम जमानत की रद्द
    • तमिलनाडु के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात
    • गर्मी में शिफॉन फैब्रिक देता है, चार्मिंग और गॉर्जियस लुक
    • Weather News: भीषण गर्मी के बाद आंधी तूफान का अलर्ट जारी
    • Kanpur News: बाइक भिड़ंत का विवाद और सड़क पर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Monday, June 1
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » पार्वती जी शिवजी की जटाओं के गंगाजल से स्नान कर बनी, महागौरी

    पार्वती जी शिवजी की जटाओं के गंगाजल से स्नान कर बनी, महागौरी

    Chaitra Maha Ashtami 2026
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreMarch 26, 2026Updated:March 26, 2026 देश No Comments2 Mins Read
    Chaitra Maha Asthami 2026
    Chaitra Maha Asthami 2026
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chaitra Maha Ashtami 2026: 9 दिनों की चैत्र नवरात्री में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी और कालरात्री के पूजन के बाद आठवें दिन महागौरी को पूजा जाता है। मान्यता है कि माता सती ने जब भगवान शिव का अपमान अपने पिता द्वारा बर्दाश्त न किये जाने के कारण पिता राजा दक्ष के यज्ञ की अग्नि में अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। जिसके बाद अपना दूसरा जन्म पर्वतराज हिमालय और मैना की पुत्री पार्वती रुप में लिया और भगवान शिव को वर रुप में प्राप्त करने के लिये वनों में घोर तपस्या की।Chaitra Maha Asthami 2026.

    पौराणिक कथाओं के अनुसार पार्वती जी ने भोजन जल का त्याग कर कई वर्षो तक वनों के प्राकृतिक रुप से प्राप्त होने वाले कंद मूल का सेवन किया  तपस्या से पार्वती जी का शरीर काला पड़ गया था। तब भगवान शिव माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उनसे विवाह के लिये राजी हुये और उन्हें अपनी जटाओं से बहने वाली गंगाजल से स्नान कराया जिससे माता पार्वती का रुप रंग बेहद सुन्दर कांतिमय और शंख के समान श्वेत हो गया जिसकी वजह से उन्हें महागौरी कहा जाता है।

    सुख समृद्धि की दाता महागौरी बैल पर सवार अपनी चार भुजाओं में से दाहिने निचले हाथ में शक्ति का प्रतीक त्रिशुल और ऊपरी दाहिने हाथ  में भय से मुक्ति को प्रदर्शित करती अभय मुद्रा धारण किये हुये है।

    Chaitra Maha Asthami 2026
    Chaitra Maha Asthami 2026

    जबकि ऊपरी बायें हाथ में ब्रह्मांडीय ध्वनि को प्रदर्शित करने वाला डामरु और निचले बायें हाथ में भक्तों को वर देने के लिये वरमुद्रा लिये है।  पवित्रता और शांति को प्रदर्शित करते दुग्ध के समान सफेद रंग के वस्त्र और आभूषण धारण किये श्वेताम्बंरधारी होने के कारण महागौरी को ‘श्वेताम्बरधरा’ भी कहा जाता है।

    महा अष्टमी के दिन महागौरी को सफेद, लाल फूल, रोली, चावल, सुहाग सामग्री, लाल चुनरी अर्पित की जाती है। इसके साथ माता जी को नारियल, खीर, नारियल की मिठाई का भोग लगाने के अलावा 2 वर्ष की कुमारी, 3 वर्ष की त्रिमूर्ति, 4 वर्ष की कल्याणी, 5 वर्ष की रोहिणी, 6 वर्ष की कालिका, 7 वर्ष की शाम्भवी, आठ वर्ष की दुर्गा, 9 वर्ष की चंडिका और 10 वर्ष की कन्या सुभद्रा को घर बुलाकर हलवा, पूरी, खिलाने एंव विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करने से देवी अत्यंत प्रसन्न होकर भक्तों को धैर्य, करुणा वैभव, सुख समृद्धि, वैभव का आशीर्वाद प्रदान करती है।

    ……..समाप्त……….

    (समस्त भक्तगण इस लेख में लिखित बातों को अपने मनोभावों के अनुसार ही ग्रहण करें) 

    Chaitra Maha Ashtami 2026: India
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिहं की अग्रिम जमानत की रद्द

    तमिलनाडु के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात

    गर्मी में शिफॉन फैब्रिक देता है, चार्मिंग और गॉर्जियस लुक

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के पास नहीं है,पर्सनल फोनः

    January 18, 2026

    जे.के. मंदिर में फूलडोल उत्सव का आयोजन

    March 4, 2026

    ट्विशा और दीपिका नागर मामला है, दिल दहला देने वाला वाकया

    May 21, 2026

    चैत्र शुक्ल नवमी है, प्रभु श्रीराम की प्रकट्य तिथि

    March 26, 2026
    Latest Posts

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    May 30, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.