Kanpur News: कानपुर शहर में मैट्रो सिटी बन जाने के बाद भी आम जनता को प्रदूषण धूल मिट्टी और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे राहगीरों को आये दिन नयी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि जो सड़के मैट्रो सिटी बनने के समय चमाचम चमक रही थी अब वह सड़के पूरी तरह टूट फूट चुकी है। इन सड़कों पर वाहन चलना बेहद मुश्किल कार्य है।
इन टूटी फूटी सड़कों पर वाहन को चलाने से राहगीरों के लिये दुर्घटना की संभावनायें बढ़ रही है। इसके बारे में शहर के प्रशासन का केवल एक ही जवाब होता है कि कार्य प्रगति पर है तब तक शहर की जनता इन क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलने के लिये मजबूर रहती है।
…..समाप्त……….

