Rojgar Mela2026 : कंपटीशन के दौर में युवाओं को उनकी शिक्षा के मुताबिक नौकरी पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। इसलिये मनचाही नौकरी पाने के लिये विद्यार्थी वर्ग को अपनी योग्यता को ध्यान में रखते हुये रोजगार मेले में पंजीयन करवाना बेहद जरुरी है। ताकि वह अपनी योग्यता और मंनपसंद सैलेरी की बेहतर नौकरी प्राप्त कर सके। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुये महाविद्यालय के सचिव श्री आशीष सिंह चौहान जी के सानिध्य में प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जीटी रोड, कानपुर और जुहारी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज केनाल रोड, कानपुर के तत्वाधान में 4 अप्रैल दिन शनिवार को वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

विद्यार्थी वर्ग 10 से 26 हजार तक की प्राप्त कर सकेगें आसानी से नौकरी
इस मेले में लगभग 10 से अधिक कंपनियां विद्यार्थियों और जॉब सीकर्स को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरियां उपलब्ध करायेगीं। जिसमें विद्यार्थी वर्ग और जॉब सीकर्स 10 से हजार से अधिक तक की सैलरी आसानी से प्राप्त कर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेगें। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि मा. सुरेन्द्र मैथानी जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह (आई0ए0एस0), मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन (आई0ए0एस0), श्री उज्जवल कुमार सिंह सहायक निदेशक (सेवायोजन), श्रीमती हिमांशु यादव (जिला सेवायोजन अधिकारी) महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 रंजू कुशवाहा और संयोजिका प्रो0 अल्पना राय मौजूद रहेंगी।
….समाप्त………

