Kanpur News: कानपुर कचहरी में 23 अप्रैल दिन गुरुवार की दोपहर दो पेज को सोसाइड नोट लिख कर सोशल मीडिया में डालने के बाद 23 वर्षीय अधिवक्ता प्रियांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट की पांचवी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँचें जिला जज और अन्य अधिकारियों ने अधिवक्ता को अस्पताल पहुँचाया जहाँ डाक्टरों नें मृत घोषित कर दिया और बाडी को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दो पेज के सोसाइड नोट में उसने बचपन से लेकर आज तक अपने पिता द्वारा अपमानित किये जाने की पीड़ा का बखान किया है।

जिसमें लिखा है कि मेरी उम्र 23 वर्ष 11 महीने 7 दिन है मैं बिना किसी जोर जबरदस्ती के सोसाइड नोट लिख कर जान दे रहा हूँ मेरी लाश को पापा छू भी न सके। उसने लिखा कि उसके पिता ने बचपन में जरा सी गलती पर उसके कपड़े उतार कर घर से भगा दिया था। जिसके बाद से ही उसे हर छोटी बात घर से भगा देने की बात कहा करते थे और एक-एक मिनट का हिसाब लिया करते थे। जिससे वह मानसिक रुप से पूरी तरह टूट गया।
अधिवक्ता प्रियांशु श्रीवास्तव नें बीते सत्र में डी.सी लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और वकालत के लिये पंजीकरण भी करा चुका था। वह कानपुर कोर्ट में अपने पिता के साथ वकालत कर रहा था।
…समाप्त…………

