Uttar Pradesh Heat Wave: उत्तर प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। कूलर एसी पंखे सब तपती गर्मी में फेल हो गये है। लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल सा प्रतीत होने लगा है। गरम तपती लू की चपेट में आने से अस्पताल में मरीजों की तदाद दिनों-दिन बढ़ रही है। यदि उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डाली जाये तो 27 से 28 अप्रैल के बीच तापमान ने अपनी तमतमहाट से लोगों का चैन छीनने में कोई कसर नही रखी है।

इसमें बांदा शहर सबसे ऊपर रहकर 47 से 48 डिग्री पर आग उगल रहा है। वहीं लखनऊ और प्रयागराज 44 डिग्री तापमान लिये शहर के लोगों को झुलसा रहा है। जबकि आगरा, सुल्तानपुर और अलीगढ़ 40 से 43 डिग्री तापमान से जनता को त्रस्त किये हुये है।
कानपुर का तापमान 40 डिग्री पार
यदि उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक जनसंख्या वाले महानगर कानपुर की बात की जाय तो यहाँ भी गर्मी से तपन से लोग जूझ रहे है। लू के थपेड़े खाने के बाद भी गर्मी से बचाव के नुक्से अजमाते हुये रोजमर्रा के कार्यो के लिये घर से बाहर निकलना भी जरुरी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में यह तापमान घटने की उम्मीद कम लेकिन इसे बढ़ने के आसार ज्यादा दिखाई दे रहे है।
गर्मी से बचने के लिये हो जाये सर्तक
- फुल स्लीव के कॉटन कपड़े धारण करें।
- नार्मल ठण्डा खूब पानी पिये और साथ में रखे पानी की बोतल।
- घर से निकलते समय छाते का उपयोग करें और फेस को ढक कर रखे।
तेज लू की चपेट में आने से बचने के लिये दोपहर को 12 से 3 के बीच में कम से कम बाहर निकलने का प्रयास करें।
..समाप्त....
ये भी पढ़ेःराग, ताल, भाव के लिये प्रसिद्ध शैली है, भरतनाट्टयम


1 Comment
Pingback: तरबूज और खरबूजा शरीर को रखते है, हाइड्रेटेड - anantpratigyakhabar.com