Kanpur Metro: गंगा किनारे बसा कानपुर शहर ब्रिटिश शासनकाल से स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अनेक कठिनाइयों का समाना करते हुये आज स्मार्ट सिटी और मेट्रो सिटी के नाम से प्रचलित हो चुका है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित की गई कानपुर मेट्रो उत्तर प्रदेश का एक तीव्र गति से संचालित परिवहन प्रणाली के रुप में प्रसिद्धि प्राप्त कर शहर के 14 स्टेशनों पर ठहर कर दौड़ रही है।
सर्वप्रथम आईआईटी से मोतीझील के लिये रवाना हुई थी, मेट्रो
देश के प्रधानमंत्री माननीय पीएम मोदी ने सर्वप्रथम 28 दिसम्बर 2025 को आईआईटी से मोतीझील के लिये चलने वाली मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन कर कानपुर शहर को एक नई सौगात से नवाजा था। जिसके बाद 30 मई 2025 को चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल के लिये मेट्रो ने रफ्तार पकड़ी थी।
कानपुर मेट्रो परियोजना के अर्न्तगत दो कॉरिडोर का निर्माण किया गया। इसमें कॉरिडोर 1 में ऑरेंज लाइन को रखा गया है जबकि कॉरिडोर 2 में ब्लू लाइन को शामिल किया गया है। ऑरेंज लाइन में आईआईटी से नौबस्ता तक के 23.5 किलोमीटर के मार्ग में 9 एलिवेटेड स्टेशन और 5 भूमिगत स्टेशन है।
9 एलिवेटेड स्टेशन और 5 अंडरग्राउंड स्टेशनों पर रुकती है, ट्रेन
एलिवेटेड स्टेशन कानपुर आईआईटी से शुरु होते है। कल्यानपुर रेलवे स्टेशन. एसपीएम हॉस्पिटल, सीएसजेएम विश्वविद्यालय, गुरुदेव चौराहा, गीता नगर, रावतपुर रेलवे स्टेशन. एलएलआर हॉस्पिटल से होते हुये मोतीझील में समाप्त होते है।जबकि अंडरग्राउंड स्टेशनों में मेट्रो चुन्नीगंज से रफ्तार पकड़ती हुई नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज आदि स्टेशनों पर रुक कर मेट्रो कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन अंतिम मेट्रो स्टेशन के अंडरग्राउंड स्टेशन पर दस्तक देती है।
इसके अलावा कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के लिये मेट्रो का कार्य भी प्रगति पर है। कानपुर मेट्रो के ब्लू लाइन भी मेट्रो को रफ्तार देने के लिये तीव्रगति से तैयार हो रही है। यह रुट सीएसए से शुरु होकर बर्रा 8 पर समाप्त होगा।
कानपुर मेट्रो में है, आधुनिक सुविधायें
आधुनिक वातावरण से सुसज्जित कानपुर मेट्रो के सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, आरओ और शौचालय आदि की समस्त सुविधायें उपलब्ध है। प्रातः 6 बजे से शुरु होने वाली मेट्रो में रात्री 10 बजे तक यात्री सफर करते नजर आते है।
कानपुर मेट्रो में यात्रा करने के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये से शुरु है इसमें सफर के दौरान किराया देने के लिये क्युआर पेपर टिकट, टिकट विंडो, वैंडिंग मशीन, डिजिटल क्यूआर टिकट, एनसीएमसी गो स्मार्ट कार्ड और वन नेशन वन कार्ड जैसी सुविधायें भी उपलब्ध है।
समाप्त……..
ये भी पढेः Rose: गुलाब का हर रंग बंया करता है, कुछ शब्द


1 Comment
Pingback: Kanpur Metro: मेट्रो में रोजाना 20 हजार से अधिक यात्री करते है, सफर - anantpratigyakhabar.com