Kanpur Metro: कानपुर उत्तर प्रदेश की बड़ी औद्योगिक नगरी के रुप में पहचानी जाती है। उद्योगों की इस नगरी में कानपुर शहर में मेट्रो ने अपनी रफ्तार में तेजी करते हुये ब्लू लाइन के बनने के विकास में तेजी से अग्रसर हो रही है। कृषि विश्वविद्यालय से शुरु होने वाली इस लाइन में रावतपुर को इंटरचेंज स्टेशन होगा। कृषि वि.वि. से बर्रा-8 तक कुल 8.9 किलोमीटर लंबी तैयार हो रही इस लाइन में आठ स्टेशन शामिल होगें। यह काकादेव से डबल पुलिया होते हुये। विजय नगर शास्त्री चौक के साथ बर्रा 7 और 8 के स्टेशनों पर समाप्त होगी।

मेट्रो से विद्यार्थियों को बड़ी राहत
ब्लू लाइन में इस समय नौबस्ता रुट फाइनल स्टेज में है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जुलाई तक इस रुट में मेट्रो प्रारम्भ हो जायेगी। जबकि अन्य रुटों पर भी जल्द मेट्रो ट्रेने दौड़ना शुरु हो जायेगी। जिससे व्यवसायिक क्षेत्रों से सबंधित कर्मचारियों और पश्चिमी क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में शिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी। इस समय कानपुर मेट्रों में पूर्वी क्षेत्र में सीएसजेएमयू और आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को चिलमिलाती धूप में ऑटो रिक्शा से सफर की जगह बेहद कम किराये में मेट्रो का सफर अधिक लुभा रहा है।
गर्मी और मंहगें किराये से मुक्ति
12 वीं की परीक्षा पास करने के बाद जुहारी देवी महाविद्यालय में प्रवेश के लिये आयी ज्योति बताती है कि मेट्रो होने से कानपुर शहर में शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति देखने को मिल सकेगी। जो छात्र-छात्रायें गर्मी में महाविद्यालय आने और वाहन का किराया न दे पाने के कारण महाविद्यालय आने से कतराते थे और कक्षायें नही ले पाते थे अब वह शहर में मेट्रो संचालित होने से उनकी शिक्षा में आ रही बाधा काफी हद तक समाप्त हो गई है। यह विद्यार्थी वर्ग के लिये बहुत बड़ा वरदान है।
समाप्त……
ये भी पढेः सीएसजेएमयू कानपुर में ‘कुर्सी योग’

