UP Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में दानपात्रों में चढ़ावे की चोरी की घटना ने सबको चौका कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है जबकि इस कांड में अभी और आरोपियों के शामिल होने की आशंका जतायी जा रही है। सभी आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इन सभी आरोपियों पर अत्यंत संगीन धाराओं के साथ कार्यवीही की जा रही है।
आठ पर एफआईआर दर्ज
मंदिर के ट्रस्ट के सदस्य द्वारा नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत पर यह कार्यवाही शुरु की गयी थी। जिसके बाद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद उनकों गिरफ्तार कर लिया गया।

10 वर्ष के कारावास और आजीवन कारावास की है, सजा
इन आरोपियों पर आपराधिक विश्वासघात बीएनएस की धारा 316 (5) संपति की चोरी बीएनएस की धारा 306, धारा 61 योजना बनाकर अपराधिक षड़यंत्र रचना, धारा-317(4) व 317(5) , चोरी गबन की संपति को छिपाना, धारा- 3 (5) सामूहिक रुप से संगठन बनाकर अपराध करना, और धारा 305 में पूजा स्थल के लिये इस्तेमाल की जाने वाली संपत्ति की चोरी आदि शामिल है। जिसमें इन संगीन धाराओं के तहत 7 से 10 वर्ष की सजा और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।
समाप्त…..
ये भी पढ़ेः अतिप्रिय है, श्रीहरि को एकादशी त्योहार


1 Comment
Pingback: UP Weather News उत्तर प्रदेश में उमस और गर्मी से राहत नही - anantpratigyakhabar.com