Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी का मामला और अधिक गरमा गया। 25 जून को राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन द्वारा करायी गयी FIR में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रामाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रामाशंकर उर्फ टिन्नूजांच समेत आठ इस जघन्य अपराध के दोषी आरोपियों को 26 जून को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। जिसके उपरांत दिनांक 29 जून दिन सोमवार को इन सभी आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।

गबन राशि 79,85,493 रुपये की बरामदगी
इन सभी आरोपियों से मंदिर में दान की गई गबन की कुल राशि 79,85,493 रुपये बरामद कर ली गई है। संगीन अपराध में एसबीआई बैंक कर्मचारियों समेत मंदिर में कैश और कीमती समान के रख रखाव के लिये तैनात किये गये कर्मचारी शामिल है। अभी तक इस मामले को लेकर लगभग 60 लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

कोई वकील लड़ने को तैयार नहीं, आरोपियों का केस
मामला इतना पेचिदा हो गया है कि अब इस संगीन अपराध के दोषियों के लिये सभी वकीलों ने केस लड़ने से इंकार तक कर दिया है। मंदिर में गबन चढ़ावा चोरी विवाद के चलते राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से नैतिक जिम्मा उठाते हुये तत्काल इस्तीफा दे दिया है। जिसकी आधिकारिक तौर पर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष द्वारा पुष्टि कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि आगामी 6 जुलाई अयोध्या में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें इस्तीफे से जुड़े मामले पर अंतिम निर्णय लिये जाने के साथ मंदिर में CEO जैसी व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर उठे मुद्दे और भविष्य़ की कार्य योजनाओं पर भी अहम् फैसले लिये जायेगें।
…समाप्त…….
ये भी पढेः Mogra Flower:बेला की मीठी सुगंध कर देती है, मंत्रमुग्ध


1 Comment
Pingback: Nauka Vihar Utsav:संसार रुपी भवसागर से पार लगाते,श्रीकृष्ण - anantpratigyakhabar.com