LPG Tanker Blast Accident: कौशांबी में टोल प्लाजा में 26 जून दिन शुक्रवार को हुये एलपीजी गैस टैंकर के डिवाइडर से टकराने से बेहद भयावह हदसा हुआ। जिसमें कौशांबी के सिरोही टोल प्लाजा में गैस से भरा एलपीजी टैंकर अचानक डिवाइडर से टकरा गया। जिसके बाद धमाके के साथ टैंकर में भीषण आग लगने से टैंकर फट गया। हादसा इतना भंयकर था कि इसने टोल के कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गयी।
यह हादसा 26 जून को कौशांबी के कोखराज थाने के सिरोही टोल प्लाजा में प्रातकाल के समय हुआ था। इस हादसे का वायरल विडियो देखने वालों और वहाँ मौजूद लोगों की रुहे कांप उठी। प्रशासन द्वारा इस हादसे के कारणों और सुरक्षा के मामलों की पुख्ता जांच की जा रही है।
…समाप्त……..
ये भी पढ़ेःMango Varieties: आम की सैकड़ों नही, है हजारों प्रजातियां

