Banyan tree: गुजरात के वडोदरा जिले में 700 साल से भी पुराना एक विशाल बरगद का पेड़ मिला है। स्थानीय लोग इसे “कल्पवृक्ष” के रुप में पूजते हैं। वन विभाग के सर्वे में इस पेड़ की आयु लगभग 700 साल आंकी गई है। यह बरगद 4 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी मुख्य शाखाओं से निकली सैकड़ों जटाएं जमीन में धंसकर नए तने बन गई हैं।
पेड़ की छाया में एक साथ 500 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। गांव के बुजुर्गो के अनुसार उनके दादा-परदादा भी इस पेड़ के नीचे बैठकर पंचायत किया करते थे। शादी, मुंडन और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आज भी इसी बरगद के नीचे होते हैं।
पेड़ को “हैरिटेज ट्री” का दर्जा
वन विभाग ने इस धरोहर को बचाने के लिए पेड़ के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया है। साथ ही “हैरिटेज ट्री” का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पर्यटन विभाग इसे इको-टूरिज्म से जोड़ने की योजना बना रहा है। पर्यावरणविदों का कहना है कि इतना पुराना बरगद जैव विविधता का केंद्र होता है। इसमें 100 से ज्यादा पक्षियों और जीवों की प्रजातियों को आश्रय मिला हुआ है।
…समाप्त……
ये भी पढे़ः फुटबॉलर नेमार जूनियर ने लिया सन्यास


1 Comment
Pingback: Amarnath Yatra 2026: 38 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा - anantpratigyakhabar.com