CSJMU Kanpur: कानपुर विश्वविद्यालय के 41 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय की छात्राओं समेत महाविद्यालय की छात्राओं ने छात्रों से आगे बढ़कर परचम लहराया। दिनांक 9 जुलाई दिन गुरुवार को माननीय कुलाधिपति उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने सीएसजेएमयू के 41वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। और सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर समारोह के शुभारम्भ किया।
107 में 96 पदक विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को हुये प्राप्त
इस समारोह में कुल 107 पदक प्रदान किये गये इसमें 60 स्वर्ण 37 रजत और 11 कास्य पदक शामिल थे। जिसमें विश्वविद्यालय परिसर में दिये गये 96 पदकों में 86 पदक छात्राओं को प्रदान किये गये।

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं ने दीक्षांत समारोह में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने परिजनों एंव शिक्षकों को गौरान्वित कर दिया। जिसमें बीएसी कृषि की छात्रा प्रिया यादव ने 91.25 प्रतिशत अंकों से टॉपर बनी इन्हें कुलाधिपति स्वर्ण, कुलपति स्वर्ण, रजत, कास्य समेत श्रीमती नंदरानी देवी स्वर्ण सहित 5 पदक मिले।
पत्रकारिता विभाग की सौम्या ने सर्वोत्तम अंक किये प्राप्त
वहीं वोकल की छात्रा प्रिया दुबे को 4 स्वर्ण, एलएलबी की जया परिहार ने कुलाधिपति कास्य पदक समेत 4 पदक प्राप्त किये। बीए की अनुष्का पाल ने कुलाधिपति कास्य पदक लिया। तबला के अलोक कुमार मिश्र ने तीन स्वर्ण और 1 कास्य पदक प्राप्त किया। जबकि वोकल के स्पर्श कुमार कश्यप ने 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। पत्रकारिता विभाग की सौम्या ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर अपने माता पिता को इसका श्रेय दिया। कहा कि उनके माता पिता ने उनकों समय दिया जिसके कारण वह इस मुकाम पर पहुँच सकी है।

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ कार्यक्रम
समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिससे छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विश्वविद्यालय के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की कुल 86 छात्राओं को विभिन्न विषय विज्ञान, वाणिज्य, कला, विधि, शिक्षा और व्यवसायिक पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक दिए गए है।
शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बने छात्रायें
माननीय राज्यपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनना भी जरुरी है। और अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुये कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शिक्षा और करियर को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट सेल के साथ अब डिजिटलीकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने अपने विश्वविद्यालय के यादगार लम्हों को याद करते हुये शिक्षकों एंव मित्रों के साथ सेल्फी ली। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार के 41वें दीक्षांत समारोह में 1,07,713 डिग्रियां विद्यार्थियों को प्रदान की गयी है।
समाप्त……
ये भी पढ़ेः Kanpur News: 41 वें दीक्षांत समारोह में ट्रेन से पहुँची राज्यपाल


1 Comment
Pingback: Kanpur Nagar: वकील और सिपाही की झड़प में सिपाही सस्पेंड - anantpratigyakhabar.com