Kanpur: सावन माह के भक्तिमय महौल में शहर के प्रसिद्ध जगतविधाता श्रीराधा कृष्ण जे.के. मंदिर में भक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में स्टार म्यूजिकल ग्रुप के बाल कलाकारों ने श्रीराधाकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ सावन माह में भगवान शिव के रुद्र रुप में शिव तांडव जटाकटा हसंभ्रम भ्रमन्निलिंपनिर्झरी विलोलवीचिवल्लरी विराजमानमूर्धनि। धगद्धगद्धगज्ज्वल ल्ललाटपट्टपावके किशोरचंद्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम ॥ से जे.के. मंदिर प्रंगाण गूंज उठा।
बाल कलाकारों ने अपने नृत्य से भक्तों का मन मोहा
दिनांक 8-8-26 दिन शनिवार सायंकाल 7 बजे का जब भक्ति संगम कार्यक्रम में भजनों और गीतों पर आत्मिक भाव को स्वंय में समेटे हुये बाल कलाकारों के थिरकते कदमों ने मंदिर प्रागंण में मौजूद भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मंदिर के समस्त कर्मचारीगण और आचार्यगण मौजूद रहे।
समाप्त………..
ये भी पढ़ेः RainCoat: रेनकोट के साथ ले बरसात का आंनद

