RainCoat: उत्तर प्रदेश हो कानपुर हो या फिर अन्य प्रदेश और शहर सावन में मानसून चरम पर है। घर से बहार निकलते ही कब बरसात होने लगे इसका अंदाजा भी नही लगाया जा सकता है। अचानक से आने वाले मानसून के बाद लोग इधर-उधर बारिश से बचने के रास्ते ढूढंते नजर आते है या बारिश में भीगते हुये घर जाते है। जिसके कारण कभी गर्मी कभी बरसात की वजह से सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां घेर लेती है। ऐसे में बीमारियों और बारिश से बचाव के लिये पास में छाता या रेनकोट का होना बेहद जरुरी हो जाता है।
दो पहिया वाहन चालको और राहगीरों के जरुरी है, रेनकोट
छाता से बारिश से पूरी तरह बचाव संभव नही हो पाता है। दो पहिये वाहन की सावारी करने वाले लोगों और पैदल चलने वाले राहगीरों के पास रेनकोट होने से बारिश के मौसम का आंनद लेते हुये रास्तों पर सफर आसान हो जाता है। रेनकोट दोनों हाथों को फ्री रखने के कारण स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, डिलीवरी बॉय, और ऑफिस जाने वाले बाइक सवारों के लिये सबसे उपयोगी साधन है। मार्केट में सस्ते से लेकर महंगे सभी पर प्रकार के रेनकोट उपलब्ध है।
100 प्रतिशत वाटरप्रूफ पीवीसी, पीयू कोटेट रेनकोट
अच्छी क्वालिटी का रेनकोट एक बार खरीद लेने के बाद 2 से 3 बरसात के मौसम को आसानी से पार हो जाते है। 100 प्रतिशत वाटरप्रूफ पीवीसी, पीयू कोटेट पॉलिएस्टर और नायलॉन के रेनकोट होते है। जबकि सस्ती क्वालिटी के रेनकोट दो से चार बार पहनने पर ही खराब हो जाते है। या फिर बरसात का पानी रेनकोट के भीतर जाकर आपको भिगोना शुरु कर देता है।
अच्छी क्वीलिटी के रेनकोटो में सीम सीलिंग का होता है, इस्तेमाल
रेनकोटो को सीम सीलिंग के इस्तेमाल से उनकी क्वालिटी को पहचाना जा सकता है। इससे पानी जेब और कंधे के आसपास रिसाव नहीं होने पाता है। मौसम की नजाकत को देखते हुये डबल लेयर जिप वेल्क्रो या बटन वाला रेनकोट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ हुड और कफ इलास्टिक एडजस्टेबल वाले रेनकोट सिर और हाथों को भिगोने से बचाने वाले होते है। दो पहिया वाहन चालको के लिये रात में वाहन चलाने के उद्देश्य से रिफ्लेक्टिव पट्टी का रेनकोट दुर्घटना से रक्षा करता है।
प्रिमियम ब्रांडेड रेनकोट होते है, सबसे हल्के
यदि रेनकोटो की डिजाइन की बात की जाय तो सिंगल पीस रेनकोट, टू पीस रेनकोट, लॉन्ग रेनकोट, प्रिमियम ब्रांडेड रेनकोट डिजाइनर और कलरफुल रंगों में 300 से 5000 तक की कीमत में मार्केट में उपलब्ध है। इसमें प्रिमियम ब्रांडेड रेनकोट हल्के और हवादार और 1500 से 5000 तक की कीमत पर कंफर्टेबल होते है। इसलिये मानसून के लिये सुरक्षात्मक आवरण के रुप में प्रत्येक राहगीर को अपने पास रेनकोट रखना बेहद जरुरी है।
समाप्त……..
ये भी पढ़ेः सीएसजेएमयू में AI द्वारा तथ्यों की जांच सीखेगें, विद्यार्थी


2 Comments
Pingback: National Handloom Day: देश की विरासत और शान है, हाथकरघा - anantpratigyakhabar.com
Pingback: Kanpur: जटाकटाहसंभ्रमभ्रमन्निलिंपनिर्झरी शिव तांडव से गूंज उठा जे.के. मंदिर - anantpratigyakhabar.com