80th Independence Day: नई दिल्ली लाल किला पर स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने 13 वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की धरती को गौरान्वित कर दिया। और पहली बार दिल्ली लाल किले का कोना-कोना “वंदे मातरम्” राष्ट्रगीत से गूंज उठा।
80 वें स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ लाल किले पर ध्वजारोहण के दौरान 1721 फील्ड बैटरी द्वारा 21 तोपों की सलामी दी गई। साथ ही हेलीकॉप्टरों से गिरते फूलों की वर्षा ने देश के प्रत्येक नागरिक के ह्दय को देशभक्ति की भावना से भर दिया।
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना
जबकि विजय चौक से इंडिया गेट तक दिल्ली पुलिस द्वारा बाइक से निकाली गई तिरंगा रैली ने देश के रक्षकों की शक्तियों से परिचित कराया। प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने झण्डारोहण के उपरांत राष्ट्र को संबोधित करते हुये कहा कि एक बड़ा सपना दृढ़ संकल्प के साथ देखा है आजादी के 100 साल बाद 2047 में देश को “विकसित भारत” बना कर रहेगें।

90 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, महिला वर्ग और किसानों को केन्द्र में रखते हुये कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये हमें आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और ग्रीन एनर्जी के लक्ष्यों पर तेजी से कार्य करने की जरुरत है।
80 वें स्वतंत्रता दिवस पर अभियान “हर घर तिरंगा”
माननीय प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप इकोसिस्टम और नए भारत की विकसित होती शक्ति का जिक्र करते हुये अपने वक्तव्य में कहा कि पिछले कई वर्षो में भारत ने गरीबी, भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ बहुत संघर्ष किया है। और आज हमारा भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन कर उभर कर सामने आया है। और आने वाले समय में तीसरे स्थान की अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे है। यह हमारे देश के लिये गर्व की बात है।
“हर घर तिरंगा” अभियान पर आधारित 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली का लाल किला तिरंगें की रोशनी से जगमगा उठा इसमें विभिन्न राज्यों की झांकियां, परेड, बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ तिरंगा बनी मानव श्रंखला ने वहाँ मौजूद लोगों एवं देशवासियों का मन मोह लिया।
समाप्त….
ये भी पढ़ेः Kanpur: कोर्ट समेत शहर के विभिन्न संस्थानों में निकाली गई तिरंगा यात्रा


1 Comment
Pingback: Hariyali Teej 2026: झूलों पर बारहमासा के गीत गाकर मनायी हरियाली तीज - anantpratigyakhabar.com