CMYogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश और जापान निवेश सम्मेलन 2026 के उद्घाटन में शामिल होने पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जापान के माननीय राज्यपाल श्री कोतारो नागासाकी की उपस्थिति में किया गया यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश राज्य के विशाल निवेश, रोजगार और नई विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
‘यूपी को अपना दूसरा औद्योगिक घर मानें जापानी कंपनियां’
यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं स्पष्ट इरादे और दृढ़ संकल्प का यह परिणाम है। कि आज हमारा उत्तर प्रदेश भारत की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर भारत का विकास इंजन बन गया है।
युवा पीढ़ी ने दशकों जापान के औद्योगिक अनुभव को आत्मसात किया है। और प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। इससे जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश को अपना दूसरा औद्योगिक घर मानना चाहिये। माननीय मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जापान बाह्य व्यापार संगठन (जेट्रो) और सभी सम्मानित अतिथियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एक विश्वसनीय सहयोगी के रुप में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आप सभी के साथ खड़ी है।
समाप्त…..
News Source: CMYogi Official Facebook page
Photo Source: CMO Uttar Pradesh Facebook Page


1 Comment
Pingback: Kanpur: सावन में बैराज का अपस्ट्रीम का जलस्तर 113.570 रिकॉर्ड - anantpratigyakhabar.com