Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण
    • Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन
    • Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी
    • Devki –Vasudev Vivah: गूंजी थी शहनाई, भविष्यवाणी से बदल गया काल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Friday, September 11
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » Terms of Services » Kanpur: सावन में बैराज का अपस्ट्रीम का जलस्तर 113.570 रिकॉर्ड

    Kanpur: सावन में बैराज का अपस्ट्रीम का जलस्तर 113.570 रिकॉर्ड

    Kanpur
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreAugust 19, 2026 देश No Comments3 Mins Read
    Kanpur
    Kanpur
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kanpur : सावन में लगातार पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में होने वाली बारिश के साथ कानपुर में भी हल्की बारिश जारी है। जिसके कारण शहर में गंगा का जल स्तर दिनोंदिन बढ़ता चला जा रहा है। गंगा बैराज के अपस्ट्रीम का जलस्तर 113.570 और डाउनस्ट्रीम पर जलस्तर 113.420  मीटर रिकॉर्ड किया गया। जो कि चेतावनी बिंदु 114 मीटर के बेहद करीब पहुँच चुका है।

    बैराज के सभी गेटों को खोल दिया गया है। 19 अगस्त दिन बुधवार को लगभग बैराज से 2,19,413 क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। प्रशासन के अनुसार हरिद्वार और नरौरा से आने वाले पानी के कारण कुछ दिनों में पानी चेतावनी के जलस्तर 114 मीटर को पार कर सकता है। और खतरे के निशान 115 मीटर के करीब पहुँच सकता है।

    कटरी क्षेत्रों के कई गांवों को अलर्ट जारी

    प्रशासन ने जलस्तर के बढ़ते खतरे से निपटान के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। कानपुर के परमट, सिद्धनाथ, शुक्लागंज घाट और बैराज पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही गंगा किनारे गुजर बसर करने वाले लोगों पर बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट करने की व्यवस्था भी की गई है। कटरी क्षेत्रों के भगवानदीनपुरवा, डल्लापुरवा, भारतपुरवा, भोपालापुरवा, चैनपुरवा, गिल्लीपुरवा, दुर्गापुरवा आदि कई गांवों को अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके अलावा नई बस्ती, मंगलपुरवा पहाड़ीपुर जैसे गांव बाढ़ से घिरने की आशंका को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है।  

    पश्चिमी गंगाघाट के कटरी क्षेत्र में पानी घरों में घुसना शुरु हो गया है। जिसकी वजह से यहाँ के निवासी नावों से आवाजाही के लिये मजबूर हो चुके है। सुरक्षात्मक रवैया को अपनाते हुये, शहर के भोलेनाथ का धाम परमट समेत अटल, सरसैया घाटों पर लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। ताकि अचानक होने वाली आपदा से बचा जा सके।

    (AI Generated Photograph)

    सावन के तृतीय सोमवार नहाने गये युवक गंगा में डूबे

    इन सबके बावजूद सावन के तृतीय सोमवार के दिन बिठूर और ड्योढ़ी घाट की गंगा में स्नान करने गये 4 युवक डूब गये। जिसमें सचेंडी निवासी गोविंद सोनकर का 19 वर्षीय बेटा, और 18 वर्षीय रिश्तेदार का बेटा सतीष बिठूर में स्नान करते समय गहराई में उतरे जिसके बाद अभी तक उनकी बरादमगी नहीं हो सकी है। उन्हें खोजने के लिये प्रशासन लगातार रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

    वहीं अहिरवां निवासी 15 वर्षीय कृष्णा और उसका दोस्त पटेल नगर निवासी 16 वर्षीय शिवा शुक्ला ड्योढ़ी घाट में नहाने के दौरान डूबे। जिन्हें ढूंढने के लिये लगभग 50 मीटर के दायरे तक गोताखोर लगाये गये है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में तेज बारिश के हलात दिखाई दे रहे है। और सावन के माह के दौरान जलस्तर घटने के आसार भी कम दिख रहे है। जिसको मद्देनजर रखते हुये प्रशासन ने लोगों को गंगा के आस-पास न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

    समाप्त….

    ये भी पढ़ेः CMYogi: उत्तर प्रदेश और जापान निवेश सम्मेलन प्रदान करता है नई ऊर्जा

    India Kanpur Nagar UP
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    UP Weather: उत्तर प्रदेश का तापमान घटकर 35 से 40 हुआ

    June 13, 2026

    तरबूज और खरबूजा शरीर को रखते है, हाइड्रेटेड

    April 29, 2026

    प्रेम की प्रतिमूर्ति गाय है, श्रीकृष्ण को अतिप्रिय

    February 8, 2026

    बडे़ मंगल पर भण्डारे और शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

    May 13, 2026

    Kanpur Metro: मेट्रो में रोजाना 20 हजार से अधिक यात्री करते है, सफर

    June 10, 2026
    Latest Posts

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Recent Posts
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    September 7, 2026
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.