UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। बुधवार से तेज हवायें चलना शुरु हो गई थी और गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुहावना हुआ जिससे तापमान 44, 45 डिग्री से घटकर 35 से 40 डिग्री पर आ पहुँचा है। शुक्रवार को कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वराणसी, मेरठ और बांदा समेत 20 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बिजली कड़की और तेज हवाओं के साथ पानी बरसा।

इससे यह अनुमान लगाया जा रहा भारी तपिश और गर्मी के बाद मानसून का आगमन हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा तेज हवायें चलेंगी और बौछारों के साथ बारिश होने की संभावना है।
..समाप्त……

