Csjmu Kanpur: दिनांक 9 सितंबर दिन बुधवार को ‘हनुमान अंश’ की टीम कानपुर विश्वविद्यालय परिसर पहुँची। बहुचर्चित फिल्म के कलाकारों की टीम के स्वागत पर विश्वविद्यालय में बृहद् स्तर का कार्यक्रम परिसर के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित किया गया।
जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ‘हनुमान अंश’ के लेखक, निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी, कार्यकारी निर्माता पीयूष ठाकुर, मुख्य अभिनेत्री शोभिनी सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, संगीत निर्देशक और गायक साधु तिवारी, संगीत निर्देशक, गायक और पोस्ट-प्रोड्यूसर ऋषि पाठक और एसोसिएट एडिटर रितिश केशारवानी को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य वंदना पाठक ने की।
15 दिनों की तैयारी में बनी है फिल्म ‘हनुमान अंश ‘हनुमान अंश’
फिल्म के लेखक और निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ सिर्फ 15 दिनों की तैयारी में बनी भक्ति के प्रति आस्था पर आधारित फिल्म है। और अपने जीवन से जुड़ें भक्ति के प्रति अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि संसार में निवास करने वाले सभी प्राणियों में आत्मा के रुप में ईश्वर के अंश का वास होता है। चाहे कैसी भी परिस्थितियां हो व्यक्ति की जीवन की यात्रा उसे एक न एक दिन भक्ति की ओर अग्रसरित अवश्य करती है।
अतः व्यक्ति को आध्यात्म भाव को पहचानने के लिए आंतरिक इंद्रियों के भाव को परखना जरूरी है। इससे वह स्वयं महसूस कर सकता है कि ईश्वर उसके भीतर ही निवास करता है। जिस दिन व्यक्ति अपने भीतर के ईश्वर के पहचान लेता है उस दिन व्यक्ति के जीवन की यात्रा पूर्णता को प्राप्त होती है।
प्राणी सृष्टि में केवल वाहक के रूप में है मौजूद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अपने पूर्व के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हम सभी इस सृष्टि में केवल वाहक के रूप में मौजूद हैं, जो किसी वस्तु या विचार को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का कार्य करते हैं। बाकी संपूर्ण सृष्टि और प्राणियों के जीवन मात्र ईश्वरीय कृपा से संचालित होना ही संभव हो सकता है।
आयुर्वेद की वरिष्ठ विद्वान वंदना पाठक ने फिल्म और किरदारों के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समाज में ऐसी फिल्मों की बहुत अधिक जरुरत है। फिल्म में सभी कलाकारों जीवंतता को प्रदर्शित करते हुए दमदार अभिनय का प्रस्तुतिकरण किया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वि.वि. के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी समेत विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेः ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

