Kanpur Metro: अब कानपुर आईआईटी से नौबस्ता का सफर आसान हो गया है। मेट्रो में अंडरग्राउंड टनल का कार्य पूरा हो चुका है। इससे शहर की जनता में बेहद खुशी की लहर दौड़ गई है। मेट्रो का कुल 32.5 किलोमीटर लंबा नेटवर्क अपने अंतिम चरण पर है। जिसमें 13.5 किलोमीटर अंडरग्राउंड है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉर्पोरेशन के अनुसार दोनों कॉरिडोर का कार्य लगभग समाप्त होने की कगार पर है। यह कॉरिडोर आईआईटी से नौबस्ता तक 23 किलोमीटर तक लंबा है इसमें 15.4 किलोमीटर पर आईआईटी कानपुर से सेंट्रल तक मेट्रो पहले से संचालित है।
इस रुट पर झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर दो अंडरग्राउंड स्टेशन है। जो पूरी तरह से तैयार हो चुके है। अब शेष बचा फिनिशिंग का कार्य जारी है जो अतिशीघ्र पूरा हो जायेगा।
मेट्रो के पांच एलिवेटेड स्टेशन भी पूरी तरह तैयार
बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता ये 5 एलिवेटेड स्टेशन भी तैयार हैं। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक शहरवासी सेंट्रल रेलवे स्टेशन से नौबस्ता तक का सफर मात्र 35 से 40 मिनट में पूरा कर सकेंगे। इससे दक्षिण कानपुर के नौबस्ता, बर्रा, यशोदा नगर, किदवई नगर की करीब 10 लाख से अधिक की आबादी को सफर में राहत मिलेगी।
ये भी पढे़ः Janmashtami Vrat 2026: जन्माष्टमी व्रत से सभी मनोकामनाएं होती है पूर्ण

