Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का दिनांक 13 मई दिन बुधवार को प्रातकाल के समय अचानक निधन से अफरा तफरी मच गई। सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार उनके आवास पर उनकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक प्रतीक की अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया था जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। लेकिन अभी मृत्यु के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों की सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
प्रतीक यादव थे, व्यवसायी और अच्छे फिटनेस क्रीक
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे थे जिनका निधन 2022 में ही हो चुका था। प्रतीक यादव का विवाह उनके साथ पढ़ने वाली अपर्णा बिष्ट से 2011 में हुआ था। जो इस समय राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष है। प्रतीक यादव स्वंय व्यवसायी और फिटनेस क्रीक के रुप में जाने जाते थे। मात्र 38 वर्ष की आयु में दुनियां से अलविदा कहने वाले प्रतीक यादव के लिये यादव परिवार बेहद दुखी है। इस दुख की घड़ी में उनके भाई अखिलेश यादव ने अपना दुख व्यक्त करते हुये कहा कि मैनें उन्हें बचपन से देखा है। प्रतीक बेहद शांत स्वभाव के व्यवहारिक थे।
जिस समय प्रतीक यादव की निधन हुआ उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव उनके साथ मौजूद नहीं थी। जब वह उनके पार्थिव शरीर के पास पहुँची तो अपनी दोनों बेटियों के साथ अर्तंमन की पीड़ा से जूझते हुये उन्हें श्रद्धाजंलि दी। दिनांक 14 मई दिन गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया गया जहाँ पर उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिये केशव प्रसाद मौर्या और उनके चाचा शिवपाल यादव समेत कई दिग्गज नेता और समर्थक मौजूद रहे।
…समाप्त………..

