Kanpur: पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और करियर की अपार संभावनाएँकानपुर। सचिव आशीष सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में संचालित जुहारी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, कैनाल रोड में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (CCJ) की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार पंकज प्रसून एवं विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण कानपुर की मैनेजर भावना शुक्ला ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।मुख्य अतिथि पंकज प्रसून ने छात्राओं को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, करियर के अवसरों और विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। वहीं विशिष्ट अतिथि भावना शुक्ला ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। सच्चे पत्रकार को कलम की ताकत और उसकी बारीकियों को पहचान कर पत्रकारिता करनी चाहिए।
“कलम में होती है। बहुत ताकत
महाविद्यालय के सचिव आशीष सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा, “कलम में बहुत ताकत होती है। हमारा प्रयास है कि जुहारी देवी कॉलेज की छात्राएँ सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार बनकर अपना और देश का नाम रोशन करें।”छात्राएँ करें सोशल मीडिया का सही उपयोगCCJ कोर्स की समन्वयक डॉ. अलका द्विवेदी ने छात्राओं को डिजिटल मीडिया, फेक न्यूज की पहचान और सोशल मीडिया के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया।

छात्रायें सोशल मीडिया का करें सही उपयोग
उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो, जनसंपर्क, विज्ञापन और न्यू मीडिया की थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, फील्ड विजिट, प्रेस क्लब विजिट और इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता में रोजगार के अपार अवसर हैं। टीवी चैनल, अखबार, डिजिटल पोर्टल, यूट्यूब, कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और पॉडकास्ट जैसे कई नए क्षेत्र खुले हैं। कार्यक्रम के अंत में इंटरैक्टिव सत्र में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं से जुड़े सवाल पूछे। नई छात्राओं में इस ओरिएंटेशन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या, सभी विभागों के प्रवक्तागण और बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। सभी ने सचिव आशीष सिंह चौहान जी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में कॉलेज निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
………………
