Kanpur: जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की बदमाशों ने अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने उनका शव रविवार की सुबह नहर से बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय गयादीन अहिरवार को फाइल देने के बहाने किसी ने फोन द्वारा बुलाया था। और जबरन कार में बैठाकर उनकी हत्या कर शव को नहर में फेक दिया।

पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर शव को नहर से बरामद कर कार्यवाई शुरु कर दी है। बता दें कि गयादीन अहिरवार के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने पिता के अपहरण की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटे के मुताबिक पिता के पास फाइल देने की बात कहकर किसी का फोन आया था वह पिता को स्कूटी से लेकर बताए हुए रास्ते पर पहुँचा तो बिना नबंर की सफेद कार में सवार लोगों ने पिता को कार में घसीट कर बैठा लिया था।
जमीनी विवाद के चलते बदमाशों ने की हत्या
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की तो कानपुर के रहने वाले इंद्रजीत यादव और मोनू यादव ने जमीनी विवाद के चलते गयादीन अहिरवार की हत्या कर शव को नहर में फेंका था। जिसमें पुलिस ने इंद्रजीत अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। और मोनू यादव अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गयादीन अहिरवार मई 2026 को कल्पी बार संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वे अपनी साफ छवि और कानूनी पकड़ के लिए जाने जाते थे। उनकी इस नृशंस हत्या की घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः श्रीमद्भगवत् गीता में कर्म,ज्ञान एवं भक्ति का संगम
