UP Heatwave: उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में गर्मी ने अपना कहर बरपा रखा है। यहाँ के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है। इसमें दिनांक 18 मई दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी के 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान ने लखनऊ का पारा चढ़ा दिया। वहीं उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक आबादी वाले शहर कानपुर में 40 से 43 डिग्री सेल्सियस ने शहरवासियों को झुलसा दिया है। तपती झुलसती गर्मी से इंसान तो बेहाल है ही लेकिन पशु पक्षी भी इससे अछूते नही रह सके है।
तापमान के डर से लोग नहीं निकल रहे है, घर से बाहर
बढ़ते तापमान के डर से जहाँ लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे है। वहीं खुली हवा में सैर सपाटे करने वाले पशु पक्षी अपनी जीवन रक्षा करते हुये गर्मी से बचने के लिये छाया की तलाश कर रहे है। इस बढ़ते तापमान के कोप से लोगों के लिये हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है और हजारों की संख्या में पशु पक्षियों की प्रजातियां नष्ट भी हो जाती है।

क्योंकि पालतू पशु पक्षियों की तो गर्मी से हिफाजत की जा सकती है। लेकिन खुले में रहने वाले पशु पक्षियों का आसरा केवल पेड़ पौधें और छाया दार स्थान ही होते है। जिसमें वह आश्रय पाकर अपनी हिफाजत करते है। लेकिन दिन प्रतिदिन पेड़ पौधों की घटती संख्या ने इन बेजुबानों का आसरा भी छीन लिया है। जिसके कारण यह गर्मी उनके लिये बेहद तकलीफ देय साबित होती दिखाई दे रही है।

घर की छतो और बालकनी में लगाये घोसले और रखे दाना पानी
ऐसी स्थिति में पशुओं को छाया देने के लिये पक्के शेड या कपड़े के शेड बनवाकर लगवाने और पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिये घरों की छतो और बालकनी में घोसले बनवाने और दाना पानी की व्यवस्था करने से इनकी समाप्त होती प्रजातियों को काफी हद तक बचाया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है।
…समाप्त…….

