Delhi Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित रेस्त्रा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहाँ दिनांक 3 जून दिन बुधवार को प्रातः शॉर्ट सर्किट से लगी आग से रेस्त्रा धधक उठा और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप लेकर रेस्त्रा समेत उसके ऊपर स्थित 6 मंजिला होटल को भी अपने कब्जे में ले लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस होटल में रुकने वाले अधिकतर विदेशी नगरिक थे। आग लगने के बाद उसमें रुके हुये लोग होटल की छत और बालकनी से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हो सके। इसके बावजूद इसमें जलकर मरने वालों की संख्या 20 के पार पहुँच गई। और 40 से अधिक लोगों के घायल होने की संभावना जतायी जा रही है।
इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये देश के प्रधानमंत्री माननीय पीएम मोदी ने एक्स(x) पर कहा है कि यह घटना बेहद दुखद है। इसमें मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।
समाप्त………


1 Comment
Pingback: 5 नये न्यायाधीशों की नियुक्ति, सर्वोच्च न्यायालय की बढ़ी शक्ति - anantpratigyakhabar.com