Kanpur Nagar: कानपुर शहर के वर्षो पुराना प्रसिद्ध जे.के. मंदिर कमला नगर कानपुर में कला, संगीत और भक्तिमय गीत की ‘कान्हा काहे को मोहे सताये’ और श्रीराधा कृष्ण की भक्ति की ताल पर थिरकते मधुर गीतों की प्रस्तुति पर आधारित दिनांक 13 जून दिन शनिवार को ललित संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कलाकारों श्रीराधा कृष्ण की भक्ति में भावविभोर होकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। मंदिर प्रागंण में मौजूद भक्तगण श्रीराधा कृष्ण की असीम प्रेम की भक्ति में डूब कर उनके भव्य रुप के दर्शन किये।
https://www.youtube.com/watch?v=TVqT2PlgCgY
मनोहरी वास्तुकला एंव शान्त वातावरण के दृश्य के बीच जगतविधाता श्रीकृष्ण की भक्ति में रमें कलाकारों ने अपनी कला की मनमोहक प्रस्तुति से भक्तगणों को लुभान्वित किया।
…समाप्त…….
ये भी पढ़ेः CM Yogi बेटी का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नही

