Kanpur Nagar: ‘अगर तुम न होते तो दुनियाँ न होती, अधेंरा मिटाती है, तेरी ही ज्योति’ जैसे भक्तिमय भजनों से कमला नगर, कानपुर स्थित जे.के. मंदिर प्रागंण गूंज उठा। आज दिनांक 20 जून दिन शनिवार सांयकाल को जे.के मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में शहर के कोने- कोने से आये भक्तगण जगतविधाता श्रीकृष्ण के दर्शनोपरांत उनकी भावभंगिमाओं में डूबे नजर आये और महाआरती की भव्य प्रस्तुति का आनंद लिया।

जे.के. मंदिर में दिव्य प्रेम और भक्ति के उत्सव नौकाविहार उत्सव का आयोजन मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 29 जून सांयकाल 7 बजे मनाया जायेगा। जिसमें तपती गर्मी में पानी में तैरती नौका में श्रीकृष्ण अपनी प्रिय राधारानी के साथ विराजित होकर ठण्डक की अनुभूति कराते हुये भक्तगणों को अपने मनमोहक रुप के दर्शन देगें।
समाप्त….


1 Comment
Pingback: Father’s Day: पिता से लगता है, सारा जहान् अपना - anantpratigyakhabar.com