Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    J.K. Temple Janmashtami Mahotsav: महा-आरती के साथ संपन हुआ भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • J.K. Temple Janmashtami Mahotsav: महा-आरती के साथ संपन हुआ भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण
    • Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन
    • Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Friday, September 11
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » Terms of Services » Kanpur Nagar: 7 ऐतिहासिक क्लॉक टावर है, कानपुर की शान और विरासत

    Kanpur Nagar: 7 ऐतिहासिक क्लॉक टावर है, कानपुर की शान और विरासत

    Kanpur Nagar: 7 Historic Clock Tower
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreJuly 12, 2026Updated:July 12, 2026 देश 4 Comments5 Mins Read
    Clock Tower (Kanpur Nagar)
    Clock Tower (Kanpur Nagar)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kanpur Nagar: जगत विधाता श्रीकृष्ण के बालरुप के नाम से जन्मा कान्हापुर 2026 तक लगभग अपने 819 वर्ष पूरे कर चुका है। माना जाता है कि 1207 में राजा कान्ह देव ने कानपुर नगर की स्थापना की थी। लेकिन कुछ इतिहासकारों के अनुसार कानूनी रुप से 1217 को कानपुर नगर के स्थापना वर्ष के रुप में मनाया गया था।

    शहर के स्थापना वर्ष के समय कान्हापुर से कन्हैयापुर, करनापुर, पटकापुर, सीसामऊ, CAWNPUR जैसे नामों का सफर तय करते हुये अब यह शहर कानपुर नगर के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि ब्रिटिश कान्हापुर का उच्चारण ठीक से नही कर पाते थे। जिसके कारण ब्रिटिशों ने CAWNPUR कहना शुरु कर दिया था। 20 नामों का सफर तय करके धीरे-धीरे यह शहर कानपुर नाम से प्रचलित हो गया।

    उत्तर प्रदेश के गंगा किनारे बसा ऐतिहासिक नगर कानपुर ने अपनी लगभग 819 वर्षो की यात्रा में कई उतार चढ़ाव देखे है। यह शहर अंग्रेजों के शासनकाल से लेकर, 1857 का स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी और 1947 में आजादी के मंजर को अपने में समाहित किये है। पूरे नगर का दृश्य़ देखने से ऐसा प्रतीत होता है। मानों पूर्व का मैनचेस्टर कई बार उजड़ने के बाद  अपनी विरासत को समेट कर फिर से खड़ा हुआ है।

    आज औद्योगिक नगरी के नाम से प्रचलित शहर ने अपनी जमीनी जड़ों को मजबूती के साथ जकड़कर अपने 20 नामों के बदले रुप के साथ आज एक नये कानपुर के रुप में विस्तारित और विकसित है। जिसमें आज भी 7 ऐतिहासिक क्लॉक टावर कानपुर की शान और विरासत के महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुये  है।

    Clock Tower (AI Generated Photograph).
    Clock Tower (AI Generated Photograph).

    शहर की समय सारणी निर्धारित करते थे, क्लॉक टावर

    ब्रिटिश शासन काल के दौरान जब घरों में लोगों के पास घड़ी नहीं हुआ करती थी। तब मिलों में कार्य करने वाले मजदूर, व्यापारी और आम जनता को समय की जानकारी इन्हीं टावरों की क्लॉक से मिलती थी। ब्रिटिश इन टावरों को पावर और तरक्की का हिस्सा मानकर भी बनवाते थे। और पूरे शहर की समय सारणी इन्हीं टावर क्लॉक के बताये गये समय के अनुरुप निर्धारित होती थी।

    कानपुर के इतिहास की कहानी सुनाती है, टावर क्लॉक

    तकनीकी और मोबाइल के युग में भले ही टावरों की क्लॉक में लोग समय न देखते हो। लेकिन आज भी शहर के लैण्डमार्क घंटाघर और कमला टावर समेत 7 ऐतिहासिक टावर क्लॉक की टन-टन करती घंटियां समय की गति का आवह्न कराती थी और आज कानपुर शहर के इतिहास की कहानी सुनाती है।

    लाल इमली क्लॉक टावर है, सबसे पुराना

    लाल इमली का सबसे पुराने क्लाक क्लॉक टावर 1880 में सर एलेक्जैंडर मैकराबर्ट ने बनवाया था। यह मिल में कार्य करने वाले मजदूरों के लिये बनवाया गया था। जिसके बाद अन्य टावरों के बनवाये जाने की प्रेरणा इसी टावर से मिली थी। फिलहाल इसकी घड़ी लगभग 5 वर्षो से घड़ी बंद चल रही है और हाल ही के कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक इसकी घड़ी की सुईयों में एक सुई के गायब होने की खबर भी सामने आई थी। जिसके न मिलने पर अभी भी जांच पड़ताल जारी है।

    शहरवासियों द्वारा समय देखे जाने का केन्द्र था, गांधी भवन फूलबाग का टावर

    दूसरा टावर फूलबाग गांधी भवन में 1911 में बनवाया गया था। यह मध्य क्षेत्र में होने के कारण शहर के सबसे अधिक लोगों द्वारा समय देखे जाने का केन्द्र था। इसकी घड़ी आज भी अपनी टिक-टिक से शहरवासियों को सटीक समय बताती है।

    कोतवाली टावर क्लॉक की दूर तक सुनाई देती है, घंटी

    वहीं 1925 में तैयार करवाया गया कोतवाली थाने में स्थित टावर शहर की सबसे पुरानी मार्केट में इसकी घंटी की आवाज बहुत दूर तक सुनाई देती है। जिससे स्थानीय लोग सही समय का अदांजा अपने घर की चार दीवारी के भीतर भी लगा लेते है।

    राहगीरों को समय दिखाता पीपीएन मार्केट का टावर

    तीसरा क्लॉक टावर शहर में परेड स्थित पीपीएन मार्केट बिजली घर में 1931 में बनवाया गया था। मिल एरिया के पास होने के कारण ब्रिटिशकाल में मिलों में कार्य करने वाले मजदूर आने जाने के समय को शीघ्रता से देख सकते थे। वर्तमान समय में भी राहगीर इसमें समय को अपनी गति से चलते देख सकते है।

    लैण्डमार्क घंटाघर का क्लॉक टावर

    कानपुर शहर का लैण्डमार्क घंटाघर का टावर 1932 में बनकर तैयार हुआ था। स्टेशन के पास होने के कारण इसमें आने जाने वाले यात्रीगण आसानी से समय देख सकते थे। विक्टोरियन और गोथिक शैली के मिश्रण से बना यह टावर आज भी यात्रियों और राहगीरों के लिये सही समय बताने का केन्द्र बिन्दु है।

    औद्योगिक विकास रफ्तार की गवाह कमला टावर क्लॉक

    शहर के प्रसिद्ध राधाकृष्ण द्वारिकाधीश मंदिर के सामने स्थित कमला टावर 1934 में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति जे.के. समूह के संस्थापक लाला कमलापत सिंहानिया द्वारा निर्मित करवाया गया था। इन्होंने इस स्थान को अपने औद्योगिक मुख्यालय के रुप में स्थापित किया और अपनी माता कमला देवी नाम पर इस टावर का नाम कमला टावर रखा। दक्षिणी हिस्से में मौजूद यह क्लॉक टावर लोगों के लिये समय देखने के प्रमुख साधन आज भी बना हुआ है।

    सातवें टावर के विषय में अभी सटीक जानकारी नहीं है कुछ दस्तावेजों के अनुसार सातवां टावर भी कानपुर शहर की मिल एरिया के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनवाया गया था।

    इन सभी टावरों की क्लॉक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी घड़ियों को विदेश से मंगवाए गए पार्ट्स से तैयार किया गया था। यह सभी घड़ियां चाबी भरने के उपरांत ही स्टार्ट होती है। जिसमें घंटाघर के टावर क्लॉक की घंटी की आवाज लगभग पांच किलोमीटर तक सुनाई देती है।

    समाप्त……..

    ये भी पढ़ेः वकील और सिपाही की झड़प में सिपाही सस्पेंड

     

    India Kanpur Nagar Kanpur Nagar: 7 Historic Clock Tower UP
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    J.K. Temple Janmashtami Mahotsav: महा-आरती के साथ संपन हुआ भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    View 4 Comments

    4 Comments

    1. R K RATHORE on July 12, 2026 1:25 pm

      Excellent job

      Reply
    2. Pingback: Lucknow Kanpur Expressway: यू.पी. की पहली इलैक्ट्रानिक टोल प्रणाली - anantpratigyakhabar.com

    3. Pingback: Jagannath Yatra 2026: गोल आंखों से जगत की करते है निगरानी, भगवान जगन्नाथ - anantpratigyakhabar.com

    4. Pingback: Vikram-1 Rocket Launch: बिना पायलट विक्रम-1 रॉकेट भरेगा उड़ान - anantpratigyakhabar.com

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    LPG Tanker Blast Accident: कौशांबी में एलपीजी टैंकर में भीषण आग

    July 4, 2026

    उ0प्र0 छात्रवृति रिन्यूअल की अंतिम तिथि 25 अगस्त

    August 10, 2026

    Kanpur Weather: शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश बनी मुसीबत

    August 27, 2026

    दो पेज का सोसाइड नोट लिख कर अधिवक्ता ने किया आत्मदाह

    April 24, 2026

    ‘रणबाली’ फिल्म का गाना ओ मेरे साजन हुआ रिलीज

    February 28, 2026
    Latest Posts

    J.K. Temple Janmashtami Mahotsav: महा-आरती के साथ संपन हुआ भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 

    September 10, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Recent Posts
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • J.K. Temple Janmashtami Mahotsav: महा-आरती के साथ संपन हुआ भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    J.K. Temple Janmashtami Mahotsav: महा-आरती के साथ संपन हुआ भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.