Surya & Budh ki Yuti: आज दिनांक 10 अगस्त दिन सोमवार और सावन का दूसरे सोमवार के साथ सोम प्रदोष बेहद शुभ संयोग बना रहा है। ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार सूर्य और बुध की युति से बुद्धादित्य योग बन रहा है। यह योग अत्यंत शुभ और राजयोग का कारक माना जाता है। इस योग से समाज में मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होती है। साथ में नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। ज्योतिषों की माने तो आज के इस शुभ योग के अवसर पर आज का यह दिन 12 राशियों को विशेष फल देने वाला है।
मेष राशिः आज के दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोत्तरी होगी। पुराना रुका हुआ कार्य शुरु हो सकता है। आपके बॉस आपकी मेहनत पर नजर रखेंगे। पैसा सोच-समझकर कर खर्च करें। सेहत ठीक रहेगी, ज्यादा टेंशन न ले। शुभ रंगः लाल। शुभ अंकः 9
वृषभ राशिः आज परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांस बढ़ सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में निवेश के लिए दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखे। सिंगल लोगों की जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती है। शुभ रंगः सफेद और शुभ अंकः 6
मिथुन राशिः कम्युनिकेशन और दिमागी क्षमता का विकास होगा। मार्केटिंग, मीडिया, लेखन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखे। पानी का सेवन ज्यादा करें। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशिः आज का दिन कर्क राशि वालों के लिये भाव से भरा दिन रहेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिये शुभ योग है। ऑफिस के कार्यो में टीम का सपोर्ट मिलेगा। पैसों की बचत होगी। लव और रोमांस का दिन है। अच्छे स्वास्थ्य के लिये नींद पूरी होना बेहद जरुरी है। शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2
सिंह राशिः नये कार्य की शुरुआत और नेतृत्व के लिये दिन अच्छा है। मान-सम्मान बढ़ेगा खर्चो पर नियंत्रण रखे। दिल और पीठ से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखें। किसी प्रकार की बहस के चक्करों में अपना समय बर्बाद न करें। शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1
कन्या राशिः नौकरी में कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। अपने कार्य पर फोकस करे सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों के बचत के आसार है। घर परिवार में किसी की सलाह आपके काम आएगी। शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 4
तुला राशिः पार्टनरशिप से बिजनेस में फायदा होगा। नये लोगों से मुलाकाते लाभ देंगी। पैसा तेजी से आएगा और खर्च के योग भी बनते दिख रहे है। सेहद का ध्यान रखें। संगीत सुने मूड अच्छा होगा। शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशिः रिसर्च, ज्योतिष, इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई पुराना राज खुल सकता है। ऑफिस के कार्यो में राजनीति से दूर रहें। तनाव बढ़ सकता है। सेहद का ध्यान रखें। शुभ रंग: मरून | शुभ अंक: 8
धनु राशिः विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। गुरुओं और अपने से बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। पैसों का खर्च धार्मिक कार्यो और पढ़ाई में हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव प्लान बना सकते है। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर राशिः कैरियर के लिहाज से आज का दिन बेहद अच्छा है। मेहनत रंग लायेगी। पैसों की बचत होगीं। घुटने और हड्डियों की समस्यायों पर ध्यान देने की जरुरत है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशिः नये विचार और तकनीक से फायदा होगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। समाजिक कार्यो से नाम होगा। अचानक धन लाभ के योग बनते दिख रहे है। आंखों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 11
मीन राशिः धर्म और क्रिएटिविटी का दिन है। आर्ट, म्यूजिक, लेखन आदि के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। खर्चे बढ़ सकते है। पानी ज्यादा पिये और नींद पूरी करें। ऑफिस में टीमवर्क से कार्य करना लाभप्रद होगा। पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें, रिश्ते अच्छे होगें। शुभ रंग: समुद्री हरा | शुभ अंक: 12
आज के दिन का खास उपायः हनुमान जी की पूजा करने से आज दिन शुभ होगा।
समाप्त……
ये भी पढ़ेः “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिबर्धनम् मंत्रों के उच्चारण से शुरु करें, रुद्राभिषेक


1 Comment
Pingback: उ0प्र0 छात्रवृति रिन्यूअल की अंतिम तिथि 25 अगस्त - anantpratigyakhabar.com