Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण
    • Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन
    • Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी
    • Devki –Vasudev Vivah: गूंजी थी शहनाई, भविष्यवाणी से बदल गया काल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Friday, September 11
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » Terms of Services » Hariyali Teej 2026: झूलों पर बारहमासा के गीत गाकर मनायी हरियाली तीज

    Hariyali Teej 2026: झूलों पर बारहमासा के गीत गाकर मनायी हरियाली तीज

    Hariyali Teej 2026
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreAugust 15, 2026 धर्म और अध्यात्म 1 Comment4 Mins Read
    Hariyali Teej (AI Generated Photograph)
    Hariyali Teej (AI Generated Photograph)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hariyali Teej 2026: सावन की हरियाली और पीपल, बरगद के पेड़ों की डालो पर पड़े झूले लहलाती फसलों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुगंध मानो प्रकृति देवी पार्वती सृष्टि संहारक भगवान शिव से मिलन के लिये सोलह श्रृंगार में सज धज कर हरे वस्त्रों में प्रकट्य हुई है। कुछ ऐसा ही मनोहरी वातावरण सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज के अवसर पर देखने को मिलता है। प्रकृति और हरी भरी हरियाली से गहरे संबंध को दर्शाता महिलाओं के लिये यह त्योहार बेहद उमंग भरा होता है।

    देश भर में हरियाली तीज जिसे श्रवण तीज के नाम से भी जाना जाता है। बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्यता है माता पार्वती भगवान शिव को पति रुप में प्राप्त करने के लिये 107 जन्मों तक कठोर तपस्या की थी। जिसके बाद सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तृतीया को उनकी तपस्या सफल हुई और भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी रुप में स्वीकार किया था। इसलिये सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिये यह व्रत बड़े विधिविधान के साथ रखती है।

    जबकि कुंवारी कन्यायें सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिये यह व्रत करती है। हरियाली नाम से साफ तौर पर जाहिर होता है कि यह प्रकृति और वातावरण का मोहक संगम है। सावन के मौसम में बारिश की बूंदे और पक्षियों की चहचहाट चारों तरफ हरियाली इस त्योहार की प्रमुख पहचान है।

    वहीं झूले, लोकगीत और मेहंदी के बिना हरियाली तीज अधूरी मानी जाती है। इसलिये गांव और शहरों में पीपल और बरगद के वृक्षों पर रंग-बिरंगे झूले डाले जाते हैं। महिलाएं समूह में झूला झूलती हुई “कजरी”, “बारहमासा” और तीज के लोकगीत गाती हैं।

    हरियाली तीज पर हरे वस्त्रों में महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार

    हरियाली तीज व्रत में एक दिन पहले सिंगारा का रस्म की जाती है। जिसमे सास अपनी बहू को हरे वस्त्र, चूड़ियां, मेहंदी, मिठाई और श्रृंगार का सामान देती है। जिसको हरियाली तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर स्नान के उपरांत वस्त्रों को धारण कर हरी चूड़ियां, मेहंदी, गहनों आदि से सोलह श्रृंगार करती है।

    Hariyali Teej 2026: Celebrated Hariyali Teej by singing songs of the twelve months on swings
    Hariyali Teej (AI Generated Photograph)

    व्रत रखने वाली महिलाएं पूजन में मिट्टी की वेदी बनाकर उसमें भगवान शिव माता पार्वती को कार्तिकेय और गणेश जी के साथ स्थापित कर बेलपत्र, फूल, अक्षत, धूप-दीप, मिठाई, घेवर, मालपुए और मीठे चावल का भोग लगाकर विधिविधान के साथ पूजा अर्चना करती है। और तीज की कथा सुनने के बाद रात्री के समय चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती है। व्रत खोलने वाली महिलाओं के लिये हरी सब्जियां और हरा भोजन करना भी शरीर को ठंडक पहुँचाने के उद्देश्य से लाभप्रद होता है।

    यूपी के कई जिलों में फूलों और रंगबिरंगी रोशनी से सजे मंदिर

    राजस्थान और यूपी में हरियाली तीज का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में शिव परिवार की राजसी झांकियां सजा कर निकाली गई। यूपी के कानपुर, लखनऊ, मथुरा और वृंदावन आदि मंदिरों को फूलों और रंगबिरंगी रोशनी से सजाये जाने के साथ कानपुर शहर के जगतविधाता श्रीराधा कृष्ण का प्रसिद्ध जे.के. मंदिर में आयोजित भावार्पण कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने भव्यमय प्रस्तुति से समा बांधा। मंदिर आये भक्तगण भव्यमय प्रस्तुति देखकर भावविभोर हो उठे।

    J.K Temple, Kamla Nagar, Kanpur

    हरियाली तीज प्रेम, समर्पण प्रकृति से जुड़ाव का त्योहार

    हरियाली तीज धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से प्रकृति से जुड़ने के पर्व के रुप में भी मनाया जाता है। इस मौसम में पेड़-पौधे लगाने, वृक्षों की पूजा करने और पर्यावरण को हरा भरा बनाये रखने का अवसर प्राप्त होता है।

    मान्यता है कि प्राचीन काल में महिलाएं हरियाली तीज के अवसर पर  वनों में जाकर पेड़ पौधों की पूजा किया करती थी और प्रकृति से अपने जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करती थीं। आज के दौर में भी कई स्थानों पर सावन और हरियाली तीज के अवसर पर “वृक्षारोपण” अभियान चलाए जा रहे है। यह त्योहार प्रेम, समर्पण और प्रकृति से जुड़ाव के साथ रिश्तों में गहराई और एकजुटता का भाव उत्पन्न करता है। और हरियाली को जीवन के अभिन्न अगं के रुप में प्रदर्शित करता है।

    समाप्त…..

    (नोटः इस लेख में लिखित तथ्यों को पाठक वर्ग अपने मनोभावों के अनुरुप ही ग्रहण करें। इसमें लिखित तथ्य प्राप्त जानकारी मात्र है। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं लिखे गये है)

    ये भी पढ़ेः 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 तोपों की सलामी

    Hariyali Teej 2026 India JK temple Kamla Nagar Kanpur Nagar UP
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Kanpur News: 16 मिनट में 16 रुपये के ऑफर पर भगदड़ - anantpratigyakhabar.com

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    आठ देशों के पास है, बम से लाखों गुना शक्तिशाली परमाणु हथियार

    March 3, 2026

    Mogra Flower:बेला की मीठी सुगंध कर देती है, मंत्रमुग्ध

    June 28, 2026

    आत्मा के कारक नौ ग्रह के राजा है, सूर्यदेवः

    January 20, 2026

    Sawan 2026: रेलवे स्टेशन और कांवड़ मार्गो पर नॉन-वेज बिक्री पर रोक

    July 25, 2026

    National Handloom Day: देश की विरासत और शान है, हाथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Recent Posts
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    September 7, 2026
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.