Kanpur: औद्योगिक नगर कानपुर में सोमवार को आयकर विभाग की TDS विंग ने ऑटोमोबाइल कपंनी सोसाइटी मोटर्स के 4 शोरूमों का सर्वे किया यह कार्रवाई दोपहर से शुरू होकर देर रात तक चलती रही। छापेमारी में बड़े पैमाने पर टैक्स में गड़बड़ी का मामला सामने आने की आशंका है।
प्राप्त सूचना के अनुसार काफी दिनों से आयकर विभाग को सोसाइटी मोटर्स के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कपंनी द्वारा कर्मचारियों और वेंडर्स को किये जाने वेतन भुगतान में TDS कटौती में गड़बड़ियां की जा रही है। और न ही उसे समय पर सरकारी खातों में भेजा जा रहा है।
एक समय पर 4 शोरूमों पर छापेमारी
इन्हीं शिकायतों के आधार पर आयकर विभाग के TDS विंग के ज्वाइंट कमिश्नर के निर्देश पर सोसाइटी मोटर्स के 4 ठिकानों सर्वे कराने का कार्य शुरु किया गया। इसके लिये अधिकारियों की चार टीमें गठित की गई थी। इन सभी टीमों ने एक ही समय पर सोसाइटी मोटर्स कपंनी के चारों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सभी दस्तावेज कर्मचारियों के भुगतान किये जाने वाले सैलरी रजिस्टर, अकाउंट बुक, टीडीएस रिटर्न के पेपर्स, वेंडर्स से संबंधित भुगतान की फाइलें, कम्प्यूटर के साथ शोरुमों में मौजूद लैपटॉप के डिजिटल डेटा की जांच पड़ताल की। जिसमें पाया गया कि सोसाइटी मोटर्स कपंनी में कार्यरत कई कर्मचारियों की सैलरी पर TDS काटा ही नहीं था। और कुछ मामलों में जिनके TDS काटे गये उसे सरकारी खातों में जमा नही किया गया। इसके अलावा इस आटोमोबाइल कपंनी द्वारा एडवरटाइजिंग, प्रोवाइडर्स के साथ मेंटेनेंस कंपनियों को नियमों के विरुद्ध किये गये भुगतानों में करोड़ों की गड़बड़ी का अनुमान लगाया जा रहा है।
डिजिटल डेटा का बैकअप लेकर जांच पड़ताल
कम्प्यूटर और लैपटॉप के डेटा में हेरफेर को ध्यान में रखते हुये आयकर अधिकारियों द्वारा सर्वरों के डेटा का बैकअप लेकर जांच की जा रही है। इसकी पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के लिये विभाग ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाकर गड़बड़ियों से संबंधित सबूत जुटाये जा रहे है।
छापेमारी के मामले को लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोसाइटी मोटर्स कपंनी पर अभी सर्वे जारी है। सभी दस्तावेजों की जांचोंपरांत गड़बड़ियों से संबंधित रकम की सही जानकारी प्राप्त हो पायेगी। यदि टैक्स में गड़बड़ी के पुख्ता सबूत मिलते है तो कपंनी को बकाया TDS के अलावा भारी जुर्माना देना होगा।
शहर की अन्य ऑटोमोबाइल कपंनियां भी चौकन्नी
TDS (Tax Deducted at Source) नियम के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति या कपंनी किसी को वेतन, किराया, ब्याज का भुगतान करती है। तो उस व्यक्ति या कपंनी को दिये जा रहे भुगतान का निश्चित प्रतिशत काटकर आयकर विभाग में जमा करने का प्रावधान है। कपंनी या व्यक्ति द्वारा इस नियम का उल्लंघन करने पर कपंनी ब्याज सहित भारी जुर्माने की भागीदार बनती है।
सोसाइटी मोटर्स में छापेमारी के बाद से शहर की अन्य ऑटोमोबाइल कपंनियां भी चौकन्नी हो गई है। वहीं अभी तक इस मामले को लेकर सोसाइटी मोटर्स के प्रबंधन का कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
News Source: Income Tax Department, Kanpur.
Location: Kanpur Nagar
ये भी पढ़ेः CMYogi: 3.53 लाख से अधिक रसोइयों के लिए चार नई योजनायें

