CMYogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज में वीडियो साझा करते हुये प्रदेश भर के 3.53 लाख से अधिक रसोइयों के लिए चार नई योजनाओं की घोषणा की। जिसमें उन्होंने कहा कि पहले रसोइयों को मानदेय 1,000 मिलता था। इसे हमने बढ़ाकर 2,000 किया और अब उसको 3,000 किया जा रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री ने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुये कहा कि रसोइयों के वस्त्रों एवं साड़ी के लिये पहले 500 रुपये दिये जाते थे अब उसके लिये धनराशि 1000 कर दी गई है।
यदि कोई रसोइयां के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है या विकलांगता का शिकार हो जाता है, तो उसे एवं उसके परिवार को स्टेट बैंक के माध्यम से तत्काल 2 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये रसोइयों की मानदेय राशि सीधे उनके खाते में भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।
#CMYogi #UPNews#MidDayMeal #YogiAdityanath #AnantpratigyaKhabar
Source: CM Office, UP (Official Facebook Page)
Location: Lucknow, UP – 23 Aug 2025
ये भी पढ़ेः Arti of God: “आर्त हरणं इति आरती” जो दुख और आर्त को हरे, वो है, आरती

