Chhath Puja 2026: सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का पावन पर्व आज दिनांक 13 नवंबर दिन शुक्रवार से शुरु हो गया है। संतान की रक्षा के लिए रखा जाने वाला यह व्रत नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य और परिवार की सुख समृद्धि के लिए मनाया जाने वाला महापर्व है।
इस पर्व में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए प्रशासन ने कानपुर के घाटों पर साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के यमुना घाट, पटना का गंगा और लखनऊ के गोमती घाट पर साफ-सफाई के साथ लाइट और सुरक्षा के लिए पुलिस की टीमें तैनात हैं। पूजा के दौरान घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन कई स्थानों के ट्रैफिक रूट भी बदल दिए गए।
छठ पूजा में घाटों पर उमड़ी भीड़
छठी माईया संतान की रक्षा करती है तो वहीं सूर्यदेव अपनी ऊर्जा और रोशनी से जीवन में उजाला भर देते है। छठ पूजा के नहाय-खाय से शुरु आज पहले दिन कठिन व्रत रखने वाली व्रतियों की कानपुर समेत यूपी के विभिन्न शहरों के घाटों पर खासी भीड़ उमड़ी। इस व्रत में प्रातः काल के व्रती स्नानोपरांत नए कपड़े धारण करती है। और विधिविधान से पूजन उपरांत भोजन में लौकी-भात और चने की दाल का सादा भोजन ग्रहण करती है। माना जाता है कि इस पवित्र भोजन को करने से तन-मन दोनों ही शुद्ध होते है।
1. छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय पवित्र स्नान और सात्विक भोजन से शुरु होता है।
2. दूसरे दिन खरना में व्रती दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम को खीर-रोटी प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं। जिसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरु होता है।
3. तीसरे दिन व्रत के मुख्य दिन व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती है।
4. जबकि चौथे और अंतिम दिन उषा अर्घ्य के उपरांत व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करती है।
इस तरह छठ पूजा का यह पावन पर्व जीवन में सुख समृद्धि के साथ छठ माईया संतान को दीर्घायु और यश प्रदान करती है।
ये भी पढ़ेः Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह
